होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े वैसे तो अधिक सुर्खियों में नहीं रहती हैं। लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ ऐसा किया है कि वो हर किसी की वाहवाही लूट रही हैं। पूजा हेगड़े ने कैंसर से जूझ रहे दो बच्चों के लिए एक बड़ी कीमत दान की है।
दरअसल हाल ही में पूजा हेगड़े ने कैंसर से जूझ रहे दो बच्चों के लिए 2.50 लाख रुपए का दान किया है। पूजा हाल ही में क्योर फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। यह आयोजन 6वें द्विवार्षिक 'कैंसर क्रूसेडर्स इंविटेशन कप' की घोषणा के लिए रखा गया था। जो एक विश्व स्तरीय गोल्फ टूर्नामेंट है।
इस कार्यक्रम की खास बात रही कि इसका आयोजन बाल कैंसर रोगियों के सपोर्ट के लिए फंड इकठ्ठा करने और जागरूकता फैलाने के लिए किया गया था। ऐसे में पूजा हेगड़े ने भी दो बच्चों के लिए 2.50 लाख रुपए का दान किया है।
पूजा ने इस खास मौके पर कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह ऐसा काम है, जो सिर्फ अभिनेताओं या मशहूर हस्तियों को ही करना चाहिए। यह आपके अंदर से आना चाहिए। जो समाज ने दिया है, उसे वापस करने की आदत और संस्कृति बनाना महत्वपूर्ण है। आप नहीं जानते कि ऐसा करके आप कितने लोगों को प्रेरित करते हैं।'
इसके बाद पूजा ने कहा, 'मेरी तरफ से यह एक छोटा सा योगदान था। ज्यादातर कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज संभव है। पैसे के अभाव में यह रुकना नहीं चाहिए। प्यार से किया गया छोटा सा काम बहुत आगे तक जाता है। जितना संभव हो, हमें उतना औरों के लिए करना चाहिए।'
बात अगर पूजा के वर्कफ्रंट की करें तो पूजा बॉलीवुड में 'मोहनजो दाड़ो' और 'हाउसफुल 4' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वो तेलुगू भाषा में रिलीज हुई 'अला वैकुंठपुर्रमलू' में नजर आईं। वहीं जल्दी ही पूजा प्रभास के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।
Comments
Post a Comment