होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
ईंधन और पर्यावरण बचाने की पहल में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लखनऊ के लोग साइकिल रैली में शामिल हुए और संकल्प लेकर साइकिल चलाई। रजिस्ट्रेशन के लिए शहर के जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह से ही प्रतिभागियों की भीड़ रही।
रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही उन्हें टीशर्ट और कैप दी गई। रैली की शुरूआत जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-2 से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य थे। उन्होंने लोगों को पर्यावरण व ईंधन बचाने की शपथ दिलाई।
ये रहा रैली का रूट
जनेश्वर मिश्र पार्क गेट -2 से शुरू होगी, दयाल पैराडाइज चौराहा, लोहिया गेट नंबर 4, अंबेडकर पार्क पार्किंग से लोहिया गेट नंबर चार, सीएमएस चौराहा, दयाल पैराडाइज चौराहा से जनेश्वर पार्क गेट -2 पर अंत।

Comments
Post a Comment