होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
अगर आप भी पासपोर्ट के लिए आवेदन करने जा रहे है, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि इस समय इंटरनेट पर लाखों फेक वेबसाइट चल रही हैं, जो लोगों को चूना लगाती हैं। तो ऐसे में पासपोर्ट विभाग ने कई फर्जी साइट्स के नाम का खुलासा किया है, जो लंबे समय से पासपोर्ट के नाम पर लोगों को ठगती आ रही थी। आज हम इस खबर में आपको कुछ चुनिंदा साइट्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप हैकर्स का शिकार होने से बच जाएंगे। फर्जी पासपोर्ट वेबसाइट की जानकारी खुद विदेश मंत्रालय ने दी है। तो आइए जानते हैं इन फर्जी साइट के बारे में...
इस साइट पर http://www.passport-seva.in/ आपका डाटा लीक हो सकता है और हैकर्स आपको चूना लगा सकते हैं। यह भी संभव है कि इस वेबसाइट पर जाने की वजह से आपके फोन में वायरस पहुंच जाएं।
आप पासपोर्ट के लिए सरकार की इस आधिकारिक साइट www.passportindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह साइट पूरी तरह से सुरक्षित है और यही आधिकारिक वेबसाइट है।
वेबसाइट के अलावा आप एप के जरिए भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते है। इस एप का नाम एम पासपोर्ट सेवा है। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस एप को आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment