होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
तेलंगाना के निजामाबाद से भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद ने एआईएमआईएम के मुखिया और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने उनकी दाढ़ी को लेकर भी अपशब्द कहे हैं। भाजपा सांसद ने इससे पहले भी ओवैसी पर निशाना साधा था। 27 दिसंबर को धर्मपुरी ने ओवैसी के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को सांप्रदायिक और असंवैधानिक करार देने पर पूछा था कि क्या वह पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए लड़ना चाहते हैं?
धर्मपुरी ने कहा था, 'ओवैसी कहता है कि सीएए सांप्रदायिक और असंवैधानिक है। ऐसे में वह एक सार्वजनिक सभा को संबोधित नहीं कर सकते क्योंकि तेलंगाना नगरपालिका चुनावों से पहले निजामाबाद में आचार संहिता लागू है। मैंने जिला कलेक्टर, चुनाव आयोग और पुलिस को पत्र लिखा है।'
उन्होंने आगे कहा था, 'असदुद्दीन ओवैसी यहां देश को बांटने के लिए आ रहे हैं। क्या वह पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले लोगों के लिए लड़ना चाहते हैं। वह एक राष्ट्र विरोधी के तौर पर काम कर रहे हैं। उनपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए और हमेशा के लिए सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए।'

Comments
Post a Comment