होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ के चौक में मो. वकील नामक युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे। बता दें कि मो. वकील की नागरिकता संशोधन कानून का विरोध प्रदर्शन करने के दौरान हिंसा में गोली लगने से मौत हो गई थी।
मुलाकात के बाद मो. वकील के पिता सरफुद्दीन अहमद ने कहा कि अखिलेश ने हम से शासन की तरफ से दी गई मदद पर बात की और समाजवादी पार्टी की तरफ से हमें मदद के रूप में एक लाख रुपये प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में हिंसा हुई। इसके पहले कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलग-अलग जिलों में हिंसा पीड़ितों व मारे गए लोगों से परिजनों से मुलाकात की थी।
Comments
Post a Comment