होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने अपने सबसे लोकप्रिय डिवाइस गैलेक्सी ए20 एस (Samsung Galaxy A20s) की कीमत में कटौती है। अब ग्राहक इस फोन को कम कीमत में खरीद सकेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को पिछले साल ऑक्टूबर में लॉन्च किया था और इस फोन को खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी थी। वहीं, लोगों को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा, दमदार प्रोसेसर और बैटरी का सपोर्ट मिला हैं। तो चलिए जानते हैं गैलेक्सी ए20 एस की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में .....
Samsung Galaxy A20s की नई कीमत
सैमसंग ने इस फोन के तीन जीबी रैम वाले वेरिएंट की नई कीमत 10,999 रुपये रखी है। इससे पहले इस वेरिएंट को 11,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा गया था। हालांकि, इस फोन का चार जीबी रैम वाला वेरिएंट अब भी पुरानी कीमत (13,999 रुपये) के साथ मार्केट में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy A20s की स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी ए20एस में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित One UI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ वी टाइप नॉच मिलेगा। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 4 जीबी तक की रैम है।
Samsung Galaxy A20s का कैमरा
इसमें तीन रियर कैमरे दिए हैं जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Samsung Galaxy A20s की बैटरी
गैलेक्सी ए20एस में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी टार्जिंग पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें 4000mAh की बैटरी है जो 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Comments
Post a Comment