Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मंदी से अर्थव्यवस्था को निकालने में कामयाब होगी मोदी सरकार


 


बजट पेश करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार अर्थव्यवस्था को मंदी से निकालने की कोशिश करेगी। सरकार जहां आयकर में छूट दे सकती है, वहीं अपने खर्च को बढ़ा सकती है। इस बीच तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे है। क्योंकि मंदी के कारण जहां आम लोगों की आय घटी है, वहीं सरकार के अपने खर्च पर भी कैंची चलानी पड़ रही है। सलाह दी जा रही है कि सरकार असंगठित क्षेत्र को मजबूत करें जो नोटबंदी के कारण बर्बाद हो गया। चुकिं देश में उपलब्ध कुल रोजगार का 90 प्रतिशत रोजगार असंगठित क्षेत्र ही देता है। वहीं अर्थव्यवस्था को मंदी से निकालने के लिए किसानों की सलाना न्यूनतम आय बढ़ाने की सलाह भी सरकार को दी गई है। क्योंकि देश की बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र में लगी है। दरअसल कारपोरेट सेक्टर के उत्पादों का बड़ी संख्या में इस्तेमाल इस देश का ग्रामीण और छोटे कस्बाई इलाका करता है। इसमें बहुत बड़ी संख्या किसानों की है। अगर किसान भूखे होंगे तो कंपनियां भी बंद होगी। सरकार को बेरोजगारों के लिए न्यूनतम आय की गारंटी देने की सलाह भी दी जा रही है, ताकि लोगों में बाजार में खर्च करे की क्षमता बढ़े।


मंदी से अर्थव्यवस्था को निकालने में सरकार कितनी समक्ष होगी
अगले बजट में अर्थव्यस्था को मंदी से निकालना सबसे बड़ी चुनौती अब सरकार को है। मंदी का प्रभाव कंपनियों पर ही नहीं दिख रहा है, बल्कि आम जनता पर भी दिख रहा है। क्योंकि पूंजीवादी व्यवस्था में सारा कुछ बाजार में एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। लोगों के पास पैसे होंगे तो लोग सामान खरीदेंगे। सामान खरीदेंगे तो कंपनियां उत्पाद बढ़ाएंगी। कंपनियां उत्पादन बढाएंगी तो उनका लाभ बढ़ेगा। इस लाभ का फायदा तीन फ्रंट पर होगा। कंपनियां अपना मुनाफा भी कमांएगी, सरकार को टैक्स रूपी आय भी बढ़ेगी, वहीं बैंकों के एनपीए भी कम होंगे। क्योंकि कंपनियां बैंकों का लोन तभी वसूलेंगी जब उन्हें बाजार में लाभ होगा। लोगों के आय पर ही नहीं रोजगार पर भी पड़ा है। वैसे में अर्थव्यवस्था को मंदी से निकालने के लिए सरकार को खर्च बढ़ाना होगा। लेकिन सरकार खर्च कैसे बढाएगी?  सरकारी की चुनौती एक तरफ राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करना है। दूसरी तरफ विकास की योजनाओं को भी चलाना है। लेकिन सरकार को खर्च के पैसे भी जुटाने में दिक्कत हो रहे है। केंद्र सरकार लगातार रिजर्व बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के लाभांश मांग कर रही है।

तेल कंपनियों से 19 हजार करोड़ रुपये मांगा
दरअसल केंद्र सरकार की आर्थिक हालात इस कदर खराब है कि अब सरकार रिजर्व बैंक से पैसे तो मांग ही रही है, वहीं तेल कंपनियों से भी सरकार अपने खराब होते बजट को देख पैसे मांग रही है। सरकार ने ओएनजीसी, इंडियन ऑयल समेत कई तेल कंपनियों से 19 हजार करोड़ रुपये का लाभांश मांगा है। सरकार ने ओएनजीसी से 6500 करोड़ रुपये लाभांश मांगा है, वहीं  इंडियन ऑयल से 5500 करोड़ और बीपीसीएल से 2500 करोड़ रुपये का लाभांश मांगा है। ये वहीं कंपनियां है जो सार्वजनिक क्षेत्र की है औऱ समय-समय पर सरकार को आर्थिक मुसीबतों से निकालती रही है। जब भी सरकार आर्थिक संकट में आयी है ये कंपनियां सरकार को मदद के लिए आगे आयी है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि सार्वजनिक क्षेत्र की जो कंपनियां सोने की अंडे देने वाली मुर्गी है, उन्हे भी सरकार बेचना चाहती है। सरकार अंधाधुंध निजीकरण कर रही है।


टैक्स कलेक्शन का टारगेट पूरा करने में दिक्कत
सवाल यही है कि सरकार के पास खर्च के लिए पैसा कहां से आएगा? टैक्स कलेक्शन को लेकर सरकार के सामने कई चुनौतियां आ गई है। प्रत्यक्ष कर वसूली को लेकर पिछले वित्त वर्ष के टारगेट पूरा करने में परेशानी है। प्रत्यक्ष कर से सरकार ने 13 लाख करोड़ रुपये की आय की योजना थी। लेकिन अभी तक यह 7.5 लाख करोड़ रुपये पहुंच पाया है। टैक्स अधिकारियों के अनुसार प्रत्यक्ष कर 11 लाख करोड रुपये भी आ जाए तो बड़ी बात होगी। जीएसटी के फ्रंट पर लगातार सरकार को चुनौती मिल रही है। यह भी टारगेट से 1 लाख करोड़ रुपये कम रहने की उम्मीद है। वैसे में सरकार के सामने सबसे बडी चुनौती राजकोषिय घाटे को 3 से 3.5 प्रतिशत रखना है। वैसे में सरकार अगर खर्च बढ़ाएगी तो राजकोषीय घाटा बढ़ेगा। दरअसल मंदी ने आयकर से लेकर जीएसटी तक प्रभावित किया है। व्यापारी टैक्स दफ्तरो में जाकर साफ बोल रहे है कि जो टैक्स विभाग निकाल रहा है, उसे देने के लिए उनके पास पैसे नहीं है। ज्यादा तंग करेंगे तो दुकान बंद कर चले जाएंगे। उनके पास दुकान बंद करने के सिवाए कोई चारा नहीं है।

कारपोरेट टैक्स में छूट दिया, लेकिन अर्थव्यवस्था को लाभ नहीं मिला
सरकार ने अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए कारपोरेट टैक्स में छूट दी थी। कारपोरेट टैक्स का बेस 30 प्रतिशत से 22 प्रतिशत लाया गया था। वहीं नई कंपनियों के लिए कारपोरेट टैक्स का बेस 25 से 15 प्रतिशत तक लाया गया। लेकिन इससे कोई तेजी नहीं आयी। कंपनियों को जो पैसे कारपोरेट टैक्स से बचे उसे उन्होंने निवेश करने के बचाए भविष्य के लिए बचत कर लिए। नई कंपनियां आयी नहीं। क्योंकि उन्हें लगता है कि भारत से बेहतर निवेश का स्थान इस समय बांग्लादेश, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया जैसे देश है जहां कच्चा माल से लेकर सस्ता श्रम उपलब्ध है। वैसे में बेरोजगारी दर के आंकड़े भी देश में बढ़े है। सरकार बेरोजगारी फ्रंट पर बुरी तरह से फेल होती नजर आ रही है।

आयकर में छूट की संभावना, पर लाभ की गारंटी नहीं
बजट से पहले आयकर में छूट की सलाह दी गई है। सरकार को लगता है कि आयकर में छूट देने के बाद आयकर से बचे हुए पैसे लोग बाजार में खर्च करेंगे। इससे अर्थव्यवस्था चलेगी। लेकिन कई अर्थशास्त्रियों की राय है कि इससे भी लाभ की उम्मीद कम है। लोगों का विश्वास अर्थव्यस्था पर नहीं है। लोग बचत करने के चक्कर में है। क्योकि उन्हें लगता है कि भविष्य के लिए कुछ पैसे बचा कर रखें। क्योंकि भविष्य में रोजगार की स्थिति और खराब हुई तो बचे हुए पैसे काम आएंगे। दरअसल देश में ईमानदारी से टैक्स देने वाले लोग मात्र 4 प्रतिशत है। वैसे में सिर्फ इन चार प्रतिशत लोगों से लिए जाने वाले टैक्स में छूट के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी इसकी उम्मीद काफी कम है। क्योंकि कारपोरेट टैक्स में छूट देकर सरकार ने 1.4 लाख करोड़ रुपये का घाटा सरकारी खजाने को दिया, लेकिन इसका लाभ अर्थव्यवस्था को कुछ नहीं मिला।

आंकड़ों की हेरफेर से बचे सरकार
सरकार पर लगातार आंकडों के हेरफेर के आरोप लग रहे है। आर्थिक आंकड़ों के हेरफेर चुनावी फायदा दे सकता है, लेकिन लंबे समय में देश को नुकसा देगा। पूर्व वित्त सचिव का दावा है कि सरकार आर्थिक आंकड़ों में सारा कुछ सच नहीं दिखा रही है। सरकार ऑफ बजट खर्च से वित्तीय घाटा को प्रबंधित कर रही ताकि जनता को सबकुछ ठीक नजर आए। खुद पूर्व वित्त सचिव का दावा है कि वित्त वर्ष 18 में वित्तीय घाटा वास्तव में 4.39 प्रतिशत था। पर सरकार ने इसे मात्र 3.5 प्रतिशत दिखाया था। वित्त वर्ष 2019 में वास्तविक वित्तीय घाटा 4.66 प्रतिशत था जबकि इसे दिखाया 3.5  प्रतिशत गया था। वित्त वर्ष 2020 में वित्तीय घाटा 4.5 से 5 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है। जबकि सरकार का दावा है कि यह 3.3 प्रतिशत तक रहेगा। सरकार कई योजनाओं पर खर्च के लिए ऑफ बजट खर्च का इंतजाम कर रही है। ऑफ बजट खर्च का मतलब होता है कि बजट के बहीखाते से अलग योजनाओं पर खर्च करना। दरअसल सरकार ने ऑफ बजट खर्च से बैंकों का पुन:पूंजीकरण, खाधय़ सब्सिडी और सिंचाई से संबंधित योजनाओं पर पैसे लगाए है। वैसे में यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि सरकार के खुद के आर्थिक हालात बहुत अच्छे नहीं है।

बैकों का एनपीए सबसे ब़ड़ी चुनौती
सरकार के सामने बैंकों का एनपीए सबसे बड़ी चुनौती है। एनपीए कम होने के बजाए लगातार बढ़ रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों की हालात खराब है। अर्थशास्त्रियो का दावा है कि बैंकों को चार मोर्चे पर चुनौती मिल रही है। टेलीकॉम सेक्टर और एनर्जी सेक्टर के एनपीए ने बैंकों को पहले ही बदहाल कर दिया था। अब नई चुनौती बैकों के सामने रीएल एस्टेट सेक्टर और नॉन बैंकिंग फाइनांसिएल सेक्टर है। इन दो सेक्टरों को दिए गए कर्ज बैंकों को शायद ही आए। वैसे में बैकों की हालत कैसे सुधरेगी यह समझ में अर्थशास्त्रियों को नहीं आ रहा। बैंक तो बैंक भारतीय जीवन बीमा निगम का एनपीए भी 6 प्रतिशत पहुंच गया है। बताया जाता है कि एलआईसी की स्वायतता पर प्रहार कर सरकार ने एलआईसी के पैसे कई जगहों पर लगवा दिए है। ये पैसे डूब सकते है। वैसे में आम जन का विश्वास एलआईसी से उठ सकता है। इसका सीधा नुकसान एलआईसी को होगा।


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...