Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 132, करीब 6,000 मामलों की पुष्टि



 


चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 132, करीब 6,000 मामलों की पुष्टि


कनाडा, श्रीलंका और कंबोडिया में मिले पहले मरीज


अमेरिका ने अपने लोगों से कहा चीन जाने से पहले एक बार सोचें


ब्रिटेन के पीएम बोले अपने नागरिकों की वापसी के लिए पूरा इंतजाम


श्रीलंका ने चीन के लोगों को वीजा ऑन अराइवल देना किया बंद


204 छात्रों को श्रीलंका ने चीन से अपने देश वापस बुला लिया है


सभी देशों का पहला लक्ष्य नागरिकों की वापसी



कोरोनावायरस की दहशत दुनिया के अन्य देशों में तेजी से फैल रही है। चीन में घातक कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है इससे 25 और लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिसके साथ ही इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है। करीब 6,000 लोगों के इसकी चपेट में आने की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वायरस संक्रमण अगले 10 दिन में चरम पर पहुंच जाएगा जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में लोगों की मौत होगी।
 

रूस ने चीन से लगती सीमाएं सील कर दी हैं तो ब्रिटेन, जापान, अमेरिका समेत दर्जनों देशों ने चीन से अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट कराना शुरू कर दिया है अथवा वापस बुलाने की तैयारी कर रहे हैं। श्रीलंका ने अपने 204 छात्रों को वापस बुलाने के साथ चीनी नागरिकों को एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वीजा देने की सुविधा बंद कर दी है। दूसरी ओर जर्मनी में भी कोरोनावायरस के तीन और मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें जर्मनी में सबसे पहले जिस व्यक्ति को कोरोनावायरस पॉ़जिटिव पाया गया था उसके सहकर्मी भी शामिल हैं।

रूस ने चीन से लगती तीन पूर्वी सीमाओं को सात फरवरी तक बंद कर दिया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कहा वे अपने देश के नागरिकों की वापसी के लिए मुकम्मल इंतजाम करेंगे। अमेरिका ने अपने नागरिकों से चीन यात्रा पर पुनर्विचार की अपील की है। श्रीलंका में कोरानावायरस से पीड़ित पहला मरीज मिलने के बाद वहां की सरकार ने चीन के लोगों को आगमन के साथ वीजा वीजा ऑन अराइवल देना बंद कर दिया है।

श्रीलंका में चीन की 40 वर्षीय महिला में वायरस की पुष्टि हुई है जो 19 जनवरी को श्रीलंका आई थी। श्रीलंका ने तीन दिन के भीतर कुल 204 छात्रों को विशेष विमान से वापस अपने देश बुला लिया है। कनाडा और कंबोडिया में भी मंगलवार को एक-एक मरीज में वायरस की पुष्टि हुई जिसके बाद वहां की सरकारें अलर्ट हो गई हैं।

जापान के विदेश मंत्री तोसीमिट्सु मोटेगी ने भी कहा है कि हमने सभी तैयारी कर ली हैं। चीन से बात हो गई है और जल्द ही विशेष विमान भेजकर वहां फंसे जापानी लोगों को वापस अपने देश लाया जाएगा। जापान के करीब 650 छात्र व लोग हैं जिनमें से 200 लोगों की वापसी होगी।

थाईलैंड में छह और मामलों की पुष्टि
थाईलैंड ने मंगलवार को कोरोनावायरस के छह नए मामले सामने आने पुष्टि की है, इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14 हो गई है। टेलीविजन पर प्रसारित एक संदेश में थाई प्रधानमंत्री प्रीयुत चान-ओ-चा ने कहा कि सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया है और एहतियाती उपाय जो किए जा रहे हैं वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं।

उन्होंने कहा कि पुष्टि किए गए कुल मामलों में से पांच मरीजों की हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य मरीजों को चिकिस्ता निगरानी में रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने राष्ट्रव्यापी सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन अभियान को और तेज कर दिया है।

संदिग्ध मरीजों के साथ उड़ान भरने से इनकार
जापान के नागोया स्थित चुबू सेंटएअर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पपर मंगलवार को जबर्दस्त हंगामा हुआ। 16 वुहान निवासी यात्रियों को एयरपोर्ट पर मेडिकल स्टाफ से वेक्सीन लगवाते देखकर चीन के ही शंघाई जा रहे यात्रियों ने उनके साथ उड़ान भरने से मना कर दिया। शंघाई के करीब 70 यात्रियों ने एयरलाइन से मांग की कि इन 16 वुहान निवासियों को विमान में न चढ़ने दिया जाए। इसके नतीजतन महज 2 घंटे की उड़ान 5 घंटे लेट हो गई।

म्यांमार में भारतीयों पर बंदिशें
कोरोनावायरस के बढ़ते कहर को देख म्यांमार ने भारत-म्यांमार सीमा पर थर्मोमीटर लगा दिया है ताकि सीमा से भीतर आने वाले भारतीय लोगों की जांच हो सके। म्यांमार सरकार ने मणिपुर की सीमा से लगती मोरेह स्थित नामफालॉन्ग बाजार की सीमा पर डिवाइस लगाई है।

मोरेह भारत और म्यांमार के बीच व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है। म्यामांर ने ये भी तय कर दिया है कि भारतीय लोग म्यांमार के भीतर सिर्फ 16 किलोमीटर ही आ सकते हैं। शाम चार बजे तक उन्हें वापस भी जाना होगा।

चीन के अलावा 18 देशों में आतंक
श्रीलंका 1, थाईलैंड 14, हांगकांग 8, अमेरिका 5, ताईवान 5, ऑस्ट्रेलिया 5, मकाऊ 5, सिंगापुर 4, जापान 4, दक्षिण कोरिया 4, मलेशिया 4,  फ्रांस 3, कनाडा 2, वियतनाम 2, नेपाल 1, कंबोडिया 1, जर्मनी 1, कनाडा 1।


हांगकांग में खेल मैदान और संग्रहालय बंद



वायरस के आंतक को देखते हुए हांगकांग ने मंगलवार को सभी खेलकूद केंद्र और संग्रहालयों को बंद कर दिया जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके। अधिकारियों ने बताया कि मैदान, स्विमिंग पूल, बीच, कैंपिंग एरिया और अन्य तरह के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों अगला आदेश जारी न होने तक एकत्र न होने को कहा गया है। हांगकांग में स्कूल फरवरी के मध्य तक बंद रहेंगे और कर्मचारी घर से काम करेंगे।

30 दिन के भीतर बनेगा दो नए अस्पताल
कोरोनावायरस के बढ़ते कहर को देख चीन की सरकार ने 30 दिन के भीतर दो अस्पताल बनेंगे। यहां एकसाथ 2300 बेड पर रोगियों को इलाज होगा। चीन सरकार के अनुसार 1000 बेड का अस्पताल दस दिन के भीतर और 1300 बेड का अस्पताल फरवरी के मध्य तक तैयार हो जाएगा।

वुहान में फंसे दो हजार पाकिस्तानी छात्रों ने मांगी मदद
वुहान में फंसे दो हजार से अधिक पाकिस्तानी छात्रों ने प्रधानमंत्री इमरान खान से तत्काल वुहान से एयरलिफ्ट करने की मांग की है। वुहान में रह रहे छात्र हसफ तैय्यब का कहना है कि दूसरे देशों की सरकार अपने नागरिकों को वुहान से निकालने की योजना बना रही है। पाकिस्तान को छोड़कर दूसरे देशों के दूतावास अपने लोगों को बचाने में लगे हैं। 500 पाकिस्तानी छात्र वुहान में रहते हैं। एक को भी संक्रमण हो गया तो सभी की जान खतरे में पड़ जाएगी



चीन के राष्ट्रपति बोले- देश ‘राक्षस’ से लड़ रहा है



चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को कोरोनावायरस को राक्षस करार दे दिया। उन्होंने कहा कि चीन इस राक्षस से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन से इसको लेकर बात हुई है। पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में जानलेवा वायरस का कहर संयुक्त प्रयासों से थम जाएगा।

उन्होंने कहा कि चीन के लोग अभी गंभीर महामारी से गुजर रहे हैं जो राक्षस की तरह है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ के प्रमुख से बात हुई और उन्हें आश्वासन दिया है कि हम इसे कहर नहीं बरपाने देंगे। जिनपिंग ने कहा कि चीन की सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और लोगों की सुरक्षा और उनका जीवन बचाना ही हमारे लिए सबसे बड़ा काम है।

गोवा में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती
गोवा वायरस के संदिग्ध रोगी को मंगलवार को गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति कुछ दिन पहले ही चीन से लौटा है। अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि  संभावित लक्षण दिखने के बाद भर्ती कर उसका सैंपल पुणे जांच के लिए भेजा गया है। 

दिल्ली के आरएमएल में एक छात्र सहित तीन संदिग्ध
दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में एक छात्र सहित तीन संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। इनके सैंपल पुणे स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं। अगले दो से तीन में रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का उपचार दिया जाएगा। फिलहाल मरीज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।






Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...