होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
राजस्थान में अजमेर की अल्ट्रा रनर सूफिया खान। उन्होंने 87 दिन में 4035 किमी दौड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सूफिया पिछले दिनों कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक दौड़ीं। मकसद था- देश के 22 शहरों में जाना और लोगों से मिलकर उन्हें भाईचारे, एकता, शांति और समानता का संदेश देना। हाल ही में उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी मिल गया है।
सोफिया ने बताया कि उनका टारगेट दौड़ को 100 दिन में पूरा करना था। लेकिन उन्होंने इस लक्ष्य को 87 दिन में ही हासिल कर लिया। उन्होंने कहा- 'अपने मिशन 'रन फॉर होप' के दौरान मैं जिस शहर से गुजरी, वहां के लोगों ने मेरा अभिवादन किया। मेरे साथ दौड़े भी।' सूफिया के मुताबिक, वह एक एयरलाइन कंपनी में नौकरी करती थीं। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी, ताकि रनिंग पर फोकस कर सकें।
Comments
Post a Comment