चुकंदर को आप सलाद और जूस के तौर पर अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। चुकंदर सेहत के लिए लाभकारी होता है और कई तरह की बीमारियों से भी आपको दूर रखता है। अगर आपको सलाद खाना पसंद है तो आप अपने सलाद में चुकंदर को भी शामिल करें, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
चुकंदर में आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस और दूसरे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे खाने से शरीर में खून बनता है और खून की कमी दूर होती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो चुकंदर आपके लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसे खाने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। आप चुकंदर को सलाद के तौर पर, या जूस के रूप में रोज ले सकते हैं।
डॉक्टर भी एनीमिया की बीमारी को दूर करने के लिए चुकंदर खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये खून तो बढ़ाते ही हैं साथ ही में खून को साफ करने का भी काम करते हैं। महिलाओं को अपने डाइट में चुकंदर जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि खून की कमी की समस्या से महिलाएं ज्यादा प्रभावित रहती हैंं। खून की कमी के साथ ही चुकंदर कोलेस्ट्रोल के लिए भी बढ़िया है।
चुकंदर गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है खराब कोलेस्टॉल को कम करता है। चुकंदर में फाइबर,फ्लेवोनॉयड्स और बेटासायनिन पाया जाता है जो कि सेहत के लिए लाभकारी है। दिल की सेहत के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद है और यह हार्ट अटैक के जोखिम को कम करता है। अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है या फिर पेट की समस्याओं से आप परेशान रहते हैं तो चुकंदर आपके लिए फायदेमंद है।
Comments
Post a Comment