Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

जल्द बदलेगी बाबा केदारनाथ धाम की तस्वीर,सुंदर नजारा देखने को मिलेगा











केदारनाथ धाम में कई बदलाव हुए हैं। इससे नई केदारपुरी में भव्यता के साथ ही उसकी दिव्यता भी साफ देखी जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार बार केदारनाथ धाम आने के बाद अब यहां कई काम पूरे हुए है। इससे यहां आने वाले बाबा के भक्तों को आने वाले दिनों में यहां का और भी सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।


केदारनाथ धाम में मंदिर के ठीक आगे 39 मीटर चौड़े मंदिर के गोल चबूतरे का निर्माण किया गया है। यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्री इकट्टा होकर केदारपुरी का सुंदर नजारा निहार सकते हैं। विशेष रूप से केदारनाथ मंदिर के चबूतरे को भव्य और अद्भुत बनाया गया है। पूर्व में चबूतरे की लम्बाई 18 मीटर थी जो अब बढ़ाकर 39 मीटर कर दी गई है। 21 मीटर नई जगह चबूतरे में शामिल की गई है। जबकि मंदिर के दांयी तरफ 15 और बांई तरफ 9 मीटर चौड़ाई बढ़ाई गई।


बीते वर्ष मंदाकिनी नदी के किनारे यात्रियों की आवाजाही के लिए सिंचाई विभाग ने करीब 390 मीटर लम्बे और 5 मीटर चौड़े आस्था पथ का निर्माण किया। अब सरस्वती नदी किनारे वुड स्टोन कस्ट्रक्शन कंपनी ने करीब 450 मीटर लम्बे और 5 मीटर चौड़े रास्ते का निर्माण कार्य पूरा किया। मुख्य मार्ग पहले ही 52 फीट चौड़ा बनाया गया है। पूरी तरह मास्टर प्लान से हो रहे रास्तों के निर्माण से अब केदारपुरी में आवाजाही काफी बेहतर हो गई है। आपदा से पहले यहां यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही थी। अब केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शनों के साथ ही यात्रियों को यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाने का अवसर भी मिल सकेगा। 


श्रद्धालुओं के रुकने की बढ़ी संख्या
केदारनाथ धाम में रात के समय श्रद्धालुओं के रुकने की संख्या में भी इस बार इजाफा हुआ। जीएमवीएन ने जहां तीन हजार के करीब बेड का इंतजाम किया। वहीं प्रशासन व प्राइवेट इंतजाम भी तीन हजार बेड के करीब का रहा। ऐसे में कुल मिला कर छह हजार बेड संख्या का इंतजाम केदारनाथ धाम में इस बार रहा। रात में छह हजार बेड का इंतजाम होने के कारण भी इस बार श्रद्धालुओं की संख्या इस बार बढ़ी।
40 हजार से दस लाख पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
देहरादून। श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा दस लाख के रिकॉर्ड को भी पार कर गया है। जबकि 2013 की आपदा के बाद 2014 में ये आंकड़ा महज 40 हजार श्रद्धालुओं पर पहुंच गया था। चार साल बाद जाकर ये आंकड़ा रिकॉर्ड 2019 में दस लाख की संख्या को पार कर गया है। श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में जरूर 2018 में आंकड़ा 7.31 लाख पहुंचा। जबकि 2014 के बाद 2015 में श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख, 2016 में तीन लाख और 2017 में पौने पांच लाख पहुंची। इन बीच के सालों में केदारनाथ धाम में हुए बेहतर इंतजाम के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ। उनके रात के रुकने के इंतजाम से लेकर हेली सर्विस, पैदल ट्रैक कर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा होता चला गया। श्रद्धालुओं की इस बढ़ी हुई संख्या के पीछे सरकार का केदारनाथ धाम के विकास पर विशेष फोकस करना भी रहा। राज्य सरकार की ओर से लगातार केदारपुरी के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। तो स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विकास कार्यों का जायला ले रहे हैं। यही वजह है, जो मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर कई बार केदारपुरी का दौरा कर चुके हैं। हाल ही में पिछले दिनों केंद्रीय पर्यटन सचिव तक केदारपुरी पहुंचे।


 केदारनाथ धाम तक पहुंचने की ये हैं वैकल्पिक सड़कें
केदारनाथ धाम को रास्तों के जाल से जोड़ा गया है। मंदाकिनी और सरस्वती नदी किनारे मास्टर प्लान से बनकर तैयार हुए दो बड़े रास्तों से अब केदारपुरी में आवाजाही भी आसान हो गई है। केदारनाथ धाम अब चारों ओर से सुरक्षित हो गया है। एक ओर मंदिर के ऊपरी तरफ वर्ष 2016 में थ्री टियर प्रोटेक्शन वॉल बनाकर केदारपुरी को सुरक्षा कवच प्रदान किया गया वहीं अब मंदाकिनी और सरस्वती नदी के किनारे मास्टर प्लान से सुंदर, सुरक्षित और मजबूत रास्ते बनकर तैयार हो गए हैं। केदारपुरी में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर को रास्तों के जाल से जोड़ दिया गया है।



केदारनाथ धाम पहुंचने के रास्ते
सड़क मार्ग — ऋषिकेश से गुप्तकाशी  185 किमी
गुप्तकाशी से गौरीकुंड 42 किमी
पैदल मार्ग —गौरीकुंड से केदारनाथ  16.5 किमी(घोड़ा, खच्चर व पालकी की भी इंतजाम)
हेली सेवा  — देहरादून, गुप्तकाशी, फाटा से केदारनाथ


ये रही श्रद्धालुओं की संख्या
केदारनाथ धाम में 2012 में 5.73 लाख , 2013 में 3.33 लाख, 2014 में 00.40  लाख 2015 में 1.54 लाख, 2016 में 3.09 लाख, 2017 में 4.71 लाख, 2018 में 7.31, 2019 में 10.00 लाख श्रद्धालु पहुंचे।


केदारनाथ पुनर्निर्माण पर अब तक 400 करोड़ खर्च



  • शंकराचार्य समाधि का प्रथम चरण का निर्माण

  • भीमबली में पैदल पुल का निर्माण

  • मंदाकिनी नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य

  • भीमबली से केदारनाथ तक आठ किमी पैदल मार्ग का निर्माण

  • केदारनाथ धाम में दो पुलों का निर्माण

  • आपदा से केदारनाथ धाम में आए करोड़ों टन मलबे का निस्तारण

  • तीर्थपुरोहितों के लिए घरों का निर्माण

  • केदारनाथ में यात्रियो के रहने के लिए 25 काटेज का निर्माण

  • केदारनाथ में हाट बाजार के तहत बनाई गई 50 दुकाने

  • सोनप्रयाग में सरस्वती नदी पर विदेशी तकनीक से लगभग 36 करोड़ का एक्को ब्रिज

  • सोनप्रयाग में बहुउद्देशीय पार्किग का निर्माण

  • लिनचोली में यात्रियों के रहने के लिए काटेजों का निर्माण

  • केदारनाथ धाम की सुरक्षा के लिए तीन लियर वाली सुरक्षा दीवार का निर्माण

  • धाम में सरस्वती नदी पर घाट का निर्माण

  • मंदाकिनी नदी पर घाट का निर्माण

  • संगम से केदारनाथ मंदिर तक आस्था पथ का निर्माण

  • केदारनाथ से गरुडचट्टी तक पैदल रास्ते का निर्माण

  • केदारनाथ में एमआई-26 हेलीकाप्टर के लिए हेलीपैड व मंदिर के पीछे वीवीआईपी हेलीपैड का निर्माण

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से भीमबली, लिनचोली व जंगलचट्टी में हेलीपैड का निर्माण


पांच मुख्य कार्य



  • केदारनाथ धाम की सुरक्षा को तृस्तरीय दीवार का निर्माण

  • शंकराचार्य समाधि का प्रथम चरण का निर्माण

  • सरस्वती व मंदाकिनी के संगम से केदारनाथ मंदिर तक 400 मीटर लंबे आस्था पथ का निर्माण

  • तीर्थपुरोहितों के लिए घरों का निर्माण

  • केदारनाथ मंदिर परिसर व मंदिर के सामने वाले पैदल मार्ग का चौड़ीकरण, चबूतरे का निर्माण

  • केदारनाथ में हाट बाजार के तहत बनाई गई 50 दुकाने

  • धाम में मंदाकिनी नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य

  • सरस्वती व मंदाकिनी नदी पर घाट का निर्माण

  • केदारनाथ से गरुडचट्टी तक 3 किमी पैदल रास्ते का निर्माण

  • जनपद समेत प्रदेश के 200 से अधिक महिला समूहों को प्रसाद योजना के तहत रोजगार मुहैया

  • पहाड़ी शैली से केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्य

  • ’केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थानीय युवाओं को दुकाने आवंटित कर रोजगार से जोड़ा गया












 


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...