होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
वीवो (Vivo) ने जेड सीरीज के शानदार स्मार्टफोन जेड 1 प्रो (Vivo Z1 Pro) और जेड 1 एक्स (Vivo Z1x) की कीमतों में कटौती की है। अब लोग इन दोनों स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीद सकेंगे। साथ ही दोनों डिवाइसेज की नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट पर लागू हो गई हैं। आपको बता दें कि वीवो ने जेड वन प्रो को बीते वर्ष जुलाई में पेश किया था, तो दूसरी तरफ जेड वन एक्स को सितंबर में उतारा गया था। वहीं, इन दोनों स्मार्टफोन्स ने रियलमी और शाओमी के डिवाइसेज को कड़ी टक्कर दी थी। तो आइए जानते हैं वीवो जेड 1 प्रो और जेड 1 एक्स की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x की नई कीमत
वीवो ने इस फोन के दोनों वेरिएंट की कीमत में कुल 1,000 रुपये की कटौती की है। अब ग्राहक इस फोन के चार जीबी रैम वाले वेरिएंट को 12,990 रुपये और छह जीबी रैम वाले वेरिएंट को 13,990 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ वीवो जेड 1 एक्स के दोनों वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद वीवो जेड 1 एक्स के चार जीबी रैम वाला वेरिएंट 14,990 और छह जीबी रैम वाला वेरिएंट 16,990 रुपये की नई कीमत के साथ उपलब्ध है।
Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है, जिसमें नॉच नहीं है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है। भारत में इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला Vivo Z1Pro पहला फोन है। इस प्रोसेसर की मदद से आप 4K अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन के खास फीचर्स की बात करें, इसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए मल्टी टर्बो, एआई टर्बो, कूलिंग टर्बो जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Vivo Z1x के फीचर्स
इस फोन में 6.3 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन के पीछे वाले पैनल पर ग्लास दिया गया है। फोन में आपको एंटी फ्लिकर भी मिलता है। इसके अलावा वीवो जेड1एक्स में डार्क मोड और वाइडवाइन एल1 का सपोर्ट है। ऐसे में आप अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो आराम से देख सकेंगे। फोन के बायीं ओर गूगल असिस्टेंट बटन और सिम कार्ड ट्रे है। जबकि दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। नीचे की ओर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और स्पिकर ग्रिल है।
Comments
Post a Comment