होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नाम जैसे मनीष सिसोदिया और राजेंद्र पाल गौतम व अन्य उम्मीदवार गुरुवार को अपना नामांकन भरेंगे। इस दौरान सभी उम्मीदवार अपने-अपने तरीके से नामांकन करने पहुंचेंगे।
नामांकन से पहले बोले सिसोदिया- केंद्र डालेगी रोड़े तो लड़ते रहेंगे हम
नामांकन से पहले सिसोदिया कई किलोमीटर लंबी बाइक रैली कर रहे हैं। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि अगर केंद्र सरकार आगे भी हमारे काम में रोड़े डालेगी तो लड़ते रहेंगे। इस दौरान उन्हें रास्ते में किसी ने चॉकलेट भी दी जो उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर ली।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिछली बार की तरह इस बार भी पूर्वी दिल्ली की पड़पड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। पर्चा दाखिल करने जाते वक्त मनीष सिसोदिया ने पदयात्रा की। सिसोदिया के साथ भारी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे।
मनीष सिसोदिया पैदल मार्च कर पहुंचे पटपड़गंज के एक मंदिर और फिर वहां विधिवत पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि यहीं से वह नामांकन केंद्र तक बाइक पर जाएंगे।
दिल्लीः कुछ देर में नामांकन पत्र भरेंगे मनीष सिसोदिया, बाइक रैली में उमड़े लोग
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ट नेता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया आज अपना नामांकन भरेंगे। सिसोदिया पटपडगंज से अपना नामांकन भरने के लिए सुबह 9.30 बजे समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए निकले। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से अपना नामांकन सोमवार, 20 जनवरी को दाखिल करेंगे।
Comments
Post a Comment