होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो अपनी चार दिवसीय यात्रा पर आज भारत पहुंच रहे हैं। वह गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। ब्राजील के राष्ट्रपति पद का कार्यभर संभालने के बाद बोलसोनारो की यह पहली भारत यात्रा होगी।
वह आठ मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान भारत और ब्राजील के 15 समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। बता दें कि 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने बोलसोनारो को गणतंत्र दिवस समारोह का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था।
बोलसोनारो की यात्रा के दौरान भारत-ब्राजील के बहुआयामी संबंधों को और बढ़ने व मजबूत होने की उम्मीद है। शनिवार को बोलसोनारो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। इसके अलावा उनकी उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बोलसोनारो मुलाकात होगी।
तीसरी बार ब्राजील के राष्ट्रपति
1996 और 2004 में भी ब्राजील के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बन चुके हैं। वहीं, 2016 में ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर गोवा में आयोजित 8वीं ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में शिरकत करने भारत आए थे।
यात्रा से मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते
बोलसोनारो के भारत दौरे से दोनों देशों के बीच संबंधों में गर्माहट आने की उम्मीद है। भारत में ब्राजील के राजदूत आंद्रे अरान्हा कोरया डो लागो ने कहा, राष्ट्रपति भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं। उनका फोकस ऊर्जा, कृषि और रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूत करने पर होगा। हम दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी के लिए कार्ययोजना शुरू करेंगे। इसे राष्ट्रपति बोलसोनारो और प्रधानमंत्री मोदी लांच करेंगे।
Comments
Post a Comment