गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी वारदात को रोकना मुख्य चुनौती रहती है। इस बार देश भर में सीएए व एनआरसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस काफी सतर्क है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले कहीं कोई उत्पात न मचा दे, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गणतंत्र दिवस परेड देखने आने वाले लोगों की इस बार जैकेट उतरवा कर चेकिंग की जाएगी।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग ने इनपुट्स दिए हैं कि इस बार गणतंत्र दिवस पर सीएए व एनआरसी का विरोध कर रहे लोग व्यवधान पैदा कर सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। परेड देखने के लिए जाने वालों की कड़ी चेकिंग की जाएगी।
आगंतुकों की जैकेट व स्वेटरों को खोलकर चेक किया जाए कि कहीं उसने जैकेट के अंदर सीएए व एनआरसी के विरोध में नारे तो नहीं लिखे हैं। या फिर उसने कोई पोस्टर आदि तो नहीं ले रखा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहां लोग बैठेंगे उसके आगे की तरफ रस्सी का घेरा बनाया जाएगा ताकि परेड में न जा सके। इन जगहों पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।
Comments
Post a Comment