होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सड़कों आएंगे नजर
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सड़कों नजर आएंगे। जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नरेला, बवाना और गांधी नगर में तीन रोड शो करेंगे। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी तीन चुनावी सभाएं करेंगे।
गौरतलब है कि अमित शाह ने रविवार को रोहतास नगर विधानसभा में एक सभा को संबोधित किया था। उन्होंने यहां कहा था कि देशभर में अलग-अलग सर्वे होते हैं, कोई सरकार शुद्ध पीने के पानी में नंबर एक होती है। तो कोई रोड, बिजली में नंबर एक होती है। ये सारे नंबरों में केजरीवाल सरकार का कोई नंबर नहीं आता। मगर वो झूठ बोलने में नंबर एक हैं।
शाह ने कहा था कि मोदी जी नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) लेकर आएं, तो राहुल बाबा, केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध कर रही है। दिल्ली में दंगे कराए, लोगों को उकसाया, भड़काया, गुमराह किया, बसें जला दीं, लोगों की गाड़ियां जला दी। ये लोग फिर से आए तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रह सकती है।
उन्होंने कहा था कि 8 फरवरी को जब आप मतदान करें, तो ये न सोचना की आपका वोट सिर्फ भाजपा प्रत्याशी को जीताएगा। इसके साथ ही आपका वोट दिल्ली का भविष्य, दिल्ली का पानी, हवा और यहां रहने वाले गरीबों के भविष्य को संवारने का काम करेगा।
अमित शाह ने कहा था कि मैं दिल्ली की जनता से कहने आया हूं कि पांच साल तक झूठे वादे करने वाली ये केजरीवाल सरकार भले अपने वादे याद न करे, मगर उनके झूठे वादे मैं याद दिलाने आया हूं।

कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 15 लाख सीसीटीवी लगाएंगे। उन्होंने कुछ ही जगह सीसीटीवी लगाए हैं और उसे दिखाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल जी आपने 15 लाख सीसीटीवी लगाने की बात कही थी, इसमें से आप डेढ़ लाख सीसीटीवी ही दिखा दीजिए।
Comments
Post a Comment