होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
दिल्ली चुनाव सिर पर हैं और कांग्रेस को सोमवार को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा और बदरपुर के पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
इन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सदस्यता ग्रहण करवाई। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के नेता रहे शोएब इकबाल और उनके बेटे आले इकबाल आप में शामिल हो चुके हैं। विनय मिश्रा ने आप में शामिल होने के बाद कहा, आप ने राजनीति के मायने बदल दिए। पूर्वांचल के लोगों के लिए पार्टी ने बेहतर काम किया है।
इस मौके पर केजरीवाल ने कहा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बीजेपी-कांग्रेस को लगभग खत्म कर दिया। इस बार बीजेपी और कांग्रेस के लोग भी आप को वोट देंगे।
Comments
Post a Comment