होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कई अहम मंत्रालय संभालने वाले चौधरी बीरेंद्र सिंह 2 अगस्त 2016 को हरियाणा से राज्यसभा सदस्य बने थे. उनका कार्यकाल 1 अगस्त 2022 में खत्म हो रहा था, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से करीब ढाई साल पहले ही चौधरी बीरेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया.
दो अगस्त 2016 को बीरेंद्र सिंह तीसरी बार राज्यसभा के सदस्य बने थे और उनकी सदस्यता एक अगस्त 2022 को समाप्त होनी थी.
उच्च सदन राज्यसभा में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले बीरेंद्र सिंह ने 2014 के आम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे.
Comments
Post a Comment