होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का आगाज 14 जनवरी से होगा। पहला मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। विराट सेना के पास इस सीरीज में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत लेती है, तो वह घरेलू सरजमीं पर 200 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीतने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन जाएगी। इस मामले में कंगारू टीम सबसे आगे है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने देश में अभी तक कुल 280 मुकाबले जीते हैं। सीरीज शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक खेले गए वन-डे सीरीज में कौन किस पर भारी रहा है।
भारतीय सरजमीं पर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम मैन इन ब्लू पर भारी है। दोनों देश के बीच अभी तक कुल 11 द्विपक्षीय सीरीज खेली गई है, जिसमें से भारत ने पांच में जीत दर्ज की है और ऑस्ट्रेलिया ने छह सीरीज अपने नाम किया है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक कुल 137 वन-डे मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 50 और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 77 मुकाबले जीते हैं, जबकि 10 मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला। वहीं भारत में दोनों देश के बीच 61 मैच खेले गए हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 29 और टीम इंडिया ने 27 मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने कंगारू टीम के खिलाफ आखिरी वन-डे श्रृंखला मार्च 2019 में भारत में ही खेला था और उसे 2-3 से सीरीज गंवानी पड़ी थी।
भारतीय टीम इस सीरीज के दो मुकाबले में जीत हासिल करने में सफल रहती है तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 750 मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम कर लेगी। ऑस्ट्रेलिया (1031) और इंग्लैंड (799) ने ही अभी तक 750 से अधिक मैच जीते हैं।
भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीते कुल मैच
| फॉर्मेट | कुल जीते मैच |
| टेस्ट | 157 |
| वन-डे | 511 |
| टी-20 | 80 |
भारत-ऑस्ट्रेलया वन-डे कार्यक्रम
| तारीख | मैच | समय |
| 14 जनवरी | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वन-डे, मुंबई | दोपहर 2 बजे |
| 17 जनवरी | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वन-डे, राजकोट | दोपहर 2 बजे |
| 19 जनवरी | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वन-डे, बैंगलोर | दोपहर 2 बजे |
Comments
Post a Comment