होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
असम में 10 जनवरी यानी शुक्रवार से शुरू होने वाले खेलो इंडिया गेम्स से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को 12 साल की तीरंदाज शिवांगिनी गोहेन घायल हो गईं। अभ्यास के दौरान शिवांगिनी के गले में तीर घुस गया है।
बताया जा रहा है कि ये हादसा उनके घर के पास डिब्रूगढ़ के छबुआ में हुआ। गोहेन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ट्रेनी हैं। शिवांगिनी छबुआ के साई ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास करती हैं।
वहां के स्थानीय डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां गोहेन का इलाज चल रहा है।
खेलो इंडिया युवा खेलों में 37 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 6800 खिलाड़ी 20 खेलों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल शुक्रवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले उदघाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे। कई स्टार खिलाड़ी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे जिनमें फर्राटा धाविका हिमा दास भी शामिल हैं।
बता दें कि तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों का रंगारंग आगाज 10 जनवरी को असम में होगा। इस उदघाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करने नहीं जाएंगे। इस बात की पुष्टी भाजपा के राज्य इकाई के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने बुधवार को की थी।
बता दें कि तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों का रंगारंग आगाज 10 जनवरी को असम में होगा। इस उदघाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करने नहीं जाएंगे। इस बात की पुष्टी भाजपा के राज्य इकाई के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने बुधवार को की थी।
Comments
Post a Comment