होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
साल 2020 के पहले मुठभेड़ में मंगलवार को दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा में हिजबुल के आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। वह कुछ दिन पहले ही आतंकवाद में शामिल हुआ था। सुरक्षा बलों ने उसे समर्पण के लिए काफी मौके दिए। परिवार वालों की घर वापसी की गुहार को भी उसने ठुकरा दिया।
मारे गए आतंकी की शिनाख्त अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा के शाहिद अहमद के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि अवंतीपोरा के चरसू इलाके के एक मकान में आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद पूरे मकान की घेराबंदी कर ली गई।
सुरक्षा बलों ने उसे समर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की। कई बार उसे मौका दिया गया। परिवार वालों को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी। बताते हैं कि आतंकी ने परिवार वालों को उड़ाने की धमकी तक दी।
इसके बाद भी सुरक्षा बलों ने हार नहीं मानी। उसे समझाने की कोशिशें चलतीं रहीं। इस बीच उसने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करते हुए निकल भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने उसे ढेर कर दिया।
उसके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मारा गया आतंकी हाल में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। उसे हथियार डालने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन उसने एक न सुनी।
Comments
Post a Comment