इस वर्ष 14 जनवरी, मंगलवार को सूर्य उत्तरायण होंगे और 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस पर्व का बहुत अधिक महत्व होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 14 जनवरी की रात्रि में बजकर 21 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मकार राशि में प्रवेश करने को ही मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति पर इस वर्ष सूर्य और बुध एक साथ होने से बुधादित्य योग बना रहे है।
मेष राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद ही शुभ साबित होगा। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृष राशि के जातकों को इस खास योग के कारण कार्यसिद्धि प्राप्त होगी
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद खास रहेगा। कार्य में विजय होने की संभावना है।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग हानिकारिक हो सकता है। आर्थिक हानि के आसार है।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग शुभ परिणाम ला सकता है। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग सामान्य रहेगा। आपको आत्मसंतुष्टि की अनुभूति होगी।
तुला राशि के जातकों के लिए यह योग ढ़ेर सारा लाभ लेकर आ रहा है। धन लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग अशुभ रहेगा। कलह और विवाद की संभावनाएं हैं जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं।
धनु राशि वालों के लिए भी यह योग शुभ रहेगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है।
मकर राशि के जातकों के लिए भी यह योग शुभ संकेत दे रहा है। यश और कृति में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ राशि के जातकों के सम्मान में वृद्धि होगी। यह योग कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।
मीन राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी बात को लेकर आप भय ग्रस्त रह सकते हैं।
Comments
Post a Comment