होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी में साईं बाबा के भक्तों ने 11 दिन में 16 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा चढाया है। क्रिसमस और नव वर्ष के मौके पर 23 दिसंबर 2019 से लेकर के 2 जनवरी, 2020 तक भक्तों ने दान में नगदी के अलावा सोना-चांदी भी दान में दिया है।
2019 में आया कुल 292 करोड़ रुपये का चढ़ावा
शिरडी साईं बाबा बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मुघलीकर के अनुसार वर्ष 2019 में कुल 292 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ था। संस्थान ने 2300 करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों में जमा किया है। पिछले 11 दिनों में भक्तों ने 12 किलो सोना और 17 किलो चांदी भी चढ़ाई। वहीं 16 करोड़ 93 लाख रुपये भी दान में मिले। 2018 की तुलना में तीन करोड़ रुपये का इजाफा 2019 में देखने को मिला है।
इन मदों में ऐसे प्राप्त हुआ चढ़ावा
- 9.54 लाख रुपये दान से।
- देगनी काउंटर पर 3 करोड़ 46 लाख रुपये
- चेक, डीडी, मनीआर्डर सेः एक करोड़ 51 लाख रुपये
- डेबिट, क्रेडिट कार्ड सेः एक करोड़ 38 लाख रुपये
- ऑनलाइन दानः 73 लाख
- विदेशी मुद्राः 24 लाख रुपये
- सोनाः एक किलो 213 ग्राम (42 लाख रुपये)
- चांदीः 17 किलो (24 लाख रुपये)
Comments
Post a Comment