नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई राज्यों में शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश में हुए बवाल में पुलिस ने 400 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार में राजद के बंद के दौरान भी हिंसा देखने को मिल रही है।
भाजपा ने कहा कि वह नागरिकता कानून पर लोगों को जागरूक करने के लिए तीन करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी। अगले 10 दिनों में हर जिले में रैली करेगी।
असम के गुवाहाटी में लतासिल मैदान पर नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन हुआ। वहीं, असम स्टूडेंट यूनियन के मुख्य सलाहकार समुज्जल भट्टाचार्य ने कहा कि जनता की आवाज तेज और साफ है। इस कानून की विदाई होनी चाहिए। इसे खत्म किया जाना चाहिए क्योंकि ये अवैध बांग्लादेशियों की सुरक्षा करता है, ऐतिहासिक असम समझौते के खिलाफ और उत्तर पूर्व विरोधी है। साथ ही सांप्रदायिक और असंवैधानिक भी है।
सोनिया गांधी करेंगी कोर ग्रुप की बैठक
दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज शाम को साढ़े चार बजे नागरिकता कानून को लेकर कोर ग्रुप की बैठक होगी।
हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार से मिलेगी टीएमसी
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उन लोगों के परिवारों से मिलेगा जो नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए थे।
पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्तओं पर की पानी की बौछार
केरल के कोझीकोड में पुलिस ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
असम में स्थिति शांतिपूर्ण, डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में ढील
एनआरसी पर नहीं करुंगा हस्ताक्षर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'यदि एनआरसी लागू होता है तो मैं पहला ऐसा व्यक्ति होउंगा जो इसपर हस्ताक्षर नहीं करुंगा।
ओवैसी की बैठक में शामिल होंगी जामिया की छात्राएं
हैदराबाद में एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने आज बैठक बुलाई है। जिसमें जामिया मिलिया इस्लामिया की छात्र लदीद सखालून और आएशा रेन्ना भी मौजूद रहेंगी।
प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड्स
तमिलनाडु में नागरिकता कानून का एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स को तोड़ दिया।
Comments
Post a Comment