Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

विशाखापट्टनम में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 साल बाद हराया








भारत ने तीन वनडे की सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 107 रन से हरा दिया। बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में भारत ने पहले 50 ओवर में 5 विकेट पर 387 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 43.3 ओवर में 280 रन ही बना सकी। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को इस मैदान पर 8 साल बाद हराया। उसे पिछली जीत 2011 में मिली थी। भारत के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने हैट्रिक ली। वहीं, रोहित शर्मा ने 159 और लोकेश राहुल ने 102 रन की पारी खेली। रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरा वनडे कटक में 22 दिसंबर को खेला जाएगा।


कुलदीप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी बार हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने पहले विंडीज के शाई होप, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ को आउट किया। कुलदीप ने इससे पहले 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हैट्रिक ली थी। उनसे पहले वनडे में चेतन शर्मा, कपिल देव और मोहम्मद शमी ने हैट्रिक ली है।


वनडे में भारत के लिए चेतन शर्मा ने पहली हैट्रिक ली थी









































गेंदबाजकिसके खिलाफमैदानकब
चेतन शर्मान्यूजीलैंडनागपुर1987
कपिल देवश्रीलंकाकोलकाता1991
कुलदीप यादवऑस्ट्रेलियाकोलकाता2017
मोहम्मद शमीअफगानिस्तानसाउथम्टन2019
कुलदीप यादववेस्टइंडीजविशाखापट्टनम2019

रोहित का 28वां और राहुल का तीसरा शतक


रोहित वनडे करियर का 28वां शतक लगाकर शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर शाई होप के हाथों कैच आउट हुए। विराट कोहली दो साल बाद शून्य पर आउट हुए। कीरोन पोलार्ड की गेंद पर रोस्टन चेज ने उनका कैच लिया। इससे पहले लोकेश राहुल 102 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर चेज के हाथों कैच आउट हुए। ऋषभ पंत ने 39 और श्रेयर अय्यर ने 53 रन की पारी खेली। वहीं, विंडीज की ओर से शेल्डन कॉटरेल ने 2 और अल्जारी जोसेफ, कीरोन पोलार्ड, कीमो पॉल ने 1-1 विकेट लिया।


पूरन और होप ने अर्धशतकीय पारी खेली
वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन 75 रन बनाकर शमी की गेंद पर कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट हुए। पूरन और होप के बीच चौथे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई थी। शाई होप ने 78 रन की पारी खेली। उन्हें कुलदीप ने आउट किया। इनके अलावा कीमो पॉल ने 46 रन की पारी खेली। भारत के लिए कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 2 और शार्दुल ठाकुर को 1 विकेट मिला।


रोहित-राहुल ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए 227 रन की साझेदारी की। उन्होंने वीरेंदर सहवाग और सौरव गांगुली का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों पूर्व ओपनर ने 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट वनडे में 196 रन की साझेदारी की थी। भारत का विंडीज के खिलाफ यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। टीम इंडिया ने 2011 में विंडीज के खिलाफ इंदौर वनडे में 5 विकेट पर सर्वश्रेष्ठ 418 रन बनाए थे। विंडीज के खिलाफ भारत का तीसरा बड़ा स्कोर 377/5 है, जो 2018 में मुंबई वनडे में बनाया था।


रोहित वनडे में 8 बार 150+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज






























खिलाड़ीदेश150+ रन
रोहित शर्माभारत8
डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया6
सचिन तेंदुलकरभारत5
क्रिस गेलवेस्टइंडीज5

रोहित एक कैलेंडर ईयर में 7 शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज



































खिलाड़ीदेशशतकसाल
सचिन तेंदुलकरभारत91998
सौरव गांगुलीभारत72000
डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया72016
रोहित शर्माभारत72019

पहली बार वनडे में दोनों कप्तान शून्य पर आउट
भारतीय कप्तान विराट कोहली 2 साल बाद 45वें मैच में शून्य पर आउट हुए। पिछली बार 17 सितंबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई वनडे में बगैर खाता खोले आउट हुए थे। तब कोहली 4 गेंद खेलकर कुल्टर नाइल की गैंद पर मैक्सवेल के हाथों कैच आउट हुए थे। विंडीज टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड भी इस मैच में शून्य पर आउट हुए हैं। ऐसा वनडे इतिहास में पहली बार हुआ है, जब दोनों कप्तान बगैर खाता खोले आउट हुए हैं।


रोहित इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज


रोहित शर्मा 2019 में अब तक 27 वनडे में 1,427 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इस दौरान रोहित का औसत 57.08 का रहा है। उनके बाद विराट कोहली 1292 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 26 मैच में 58.72 की औसत से यह रन बनाए हैं।









































खिलाड़ीदेशमैचरन
रोहित शर्माभारत271427
शाई होपवेस्टइंडीज271303
विराट कोहलीभारत251292
एरोन फिंचऑस्ट्रेलिया231141
बाबर आजमपाकिस्तान201092

कोहली 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 8वें भारतीय


भारतीय कप्तान विराट कोहली 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 8वें भारतीय बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। वे अब तक 241 वनडे, 84 टेस्ट और 75 टी-20 खेल चुके हैं। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के मामले में सचिन 664 मैच के साथ पहले स्थान पर हैं।


स्कोरकार्ड: भारत





























































बल्लेबाजरनगेंद4s6s
रोहित शर्मा कै. होप बो. कॉटरेल159138175
लोकेश राहुल कै. चेज बो. जोसेफ10210483
विराट कोहली कै. चेज बो. पोलार्ड0100
श्रेयस अय्यर कै. होप बो. कॉटरेल533234
ऋषभ पंत कै. पूरन बो. पॉल391634
केदार जाधव नाबाद161030
रविंद्र जडेजा नाबाद0000

रन: 387/5, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 18.


विकेट पतन: 227/1, 232/2, 292/3, 365/4, 373/5.


गेंदबाजी: शेल्डन कॉटरेल: 9-0-83-2, जेसन होल्डर: 9-0-45-0, खैरी पियरे: 9-0-62-0, कीमो पॉल: 7-0-57-1, अल्जारी जोसेफ: 9-1-68-1, रोस्टन चेज: 5-0-48-0, कीरोन पोलार्ड: 2-0-20-1.


स्कोरकार्ड: वेस्टइंडीज

























































































बल्लेबाजरनगेंद4s6s
इविन लुईस कै. अय्यर बो. ठाकुर303550
शाई होप कै. कोहली बो. कुलदीप788573
शिमरॉन हेटमायर रनआउट (अय्यर/जडेजा)4700
रोस्टन चेज बोल्ड बो. जडेजा4900
निकोलस पूरन कै. कुलदीप बो. शमी754766
कीरोन पोलार्ड कै. पंत बो. शमी0100
जेसन होल्डर स्टंप पंत बो. कुलदीप111301
कीमो पॉल बोल्ड बो. शमी464243
अल्जारी जोसेफ कै. जाधव बो. कुलदीप0100
खैरी पियरे कै. कोहली बो. जडेजा211830
शेल्डन कॉटरेल नाबाद0300

रन: 280 ऑलआउट, ओवर: 43.3, एक्स्ट्रा: 11.


विकेट पतन: 61/1, 73/2. 86/3, 192/4, 192/5, 210/6, 210/7, 210/8, 260/9, 280/10.


गेंदबाजी: दीपक चाहर: 7-1-44-0, शार्दुल ठाकुर: 8-0-55-1, मोहम्मद शमी: 7.3-0-39-3, रविंद्र जडेजा: 10-0-74-2, कुलदीप यादव: 10-0-52-3, श्रेयस अय्यर: 1-0-13-0.










 






Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...