होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
वाराणसी एसएसपी कार्यालय के समीप मंगलवार की दोपहर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता और उसके माता-पिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तीनों को उल्टी करते देख आनन-फानन में उन्हें दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर है। वहीं, घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके मां-बाप का आरोप है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली कर रही है। पुलिस ने अब तक इस मामले में दो आरोपियों विशाल मौर्या और कैंट रेलवे स्टेशन के टीटीई जमील आलम को गिरफ्तार किया है।
वहीं, एक अन्य आरोपी उत्कर्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इससे दुःखी होकर पीड़िता और उसके मां-बाप ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की।
Comments
Post a Comment