लखनऊ के हुसैनाबाद में फायरिंग के दौरान दौलतगंज निवासी मो. वकील की मौत पर बवाल की आशंका के चलते शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस को छावनी बना दिया गया था। सुबह से ही यहां पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रही। इस दौरान टीले वाली मस्जिद से सटी बंधा रोड, पक्का पुल, डालीगंज जाने वाली सड़क पर मरी माता मंदिर के सामने से बड़ा ईमामबाड़ा के पहले तक बल्लियों से बैरीकेडिंग करके पूरे इलाके को घेर दिया गया था। दोपहर को जुमे की नमाज के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें पेट की दायीं तरफ से घुसी गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी पाई गई। पुलिस का कहना है कि युवक को .32 बोर के असलहे से गोली मारी गई थी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पर तनाव और उपद्रव की आशंका से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। आसपास के इलाके को बैरीकेडिंग से घेर दिया गया था। पोस्टमार्टम हाउस के अलावा फोर्स का एक हिस्सा टीले वाली मस्जिद के इर्द-गिर्द और एक हिस्सा डालीगंज जाने वाली सड़क पर स्थित मरी माता मंदिर के आसपास लगाया गया था। पोस्टमार्टम हाउस के भीतर जाने से लोगों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। वहां एएसपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह, एएसपी क्राइम दिनेश पुरी, सीओ चौक डीपी तिवारी समेत एक महिला सीओ और कई थानों की पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई थी। खुफिया इकाई भी सतर्क थी।दोपहर करीब दो बजे टीले वाली मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद मो. वकील के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम सवा चार बजे कड़ी सुरक्षा में मो. वकील का शव लेकर पुलिस की टीम पोस्टमार्टम हाउस से निकली। बंधा रोड से गुलालाघाट होते हुए शव वाहन ठाकुरगंज के बालागंज स्थित मिश्री की बगिया कब्रिस्तान ले जाया गया। शाम करीब छह बजे शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान मृतक की पत्नी, मां व भाई समेत अन्य परिवारीजनों को कब्रिस्तान से सटी मस्जिद पर बुलवा लिया गया था।सटाकर मारी गई थी गोली, दुर्घटनावश फायरिंग की आशंका
पोस्टमार्टम हाउस के चिकित्सकों का कहना था कि मो. वकील को असलहा गोली सटाकर मारी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटनावश फायरिंग की आशंका जताई है। अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है प्रदर्शनकारियों में कोई व्यक्ति लाइसेंसी पिस्टल लिए हो और दुर्घटनावश फायर होने से मो. वकील व आसपास खड़े दो अन्य लोग घायल हो गए हों।फिलहाल इलाके के लोगों के शस्त्र लाइसेंस के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किन-किन लोगों के पास लाइसेंसी पिस्टल है? उपद्रव के दौरान ऐसे लाइसेंसधारक कहां थे? इसका पता लगाने के बाद पिस्टल अथवा असलहे को जब्त करके फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।मृतक की पत्नी को मिलेगा मकान
हुसैनाबाद में उपद्रव के दौरान हुई फायरिंग में जान गंवाने वाले मो. वकील की पत्नी को गरीब शहरी आवासीय योजना के तहत मकान दिलाया जाएगा। शुक्रवार को डीएम अभिषेक प्रकाश ने एसडीएम सदर को मकान आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने मृतक के परिवारीजनों से मुलाकात कर प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment