भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस रेट (ईबीआर) में 25 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है। एसबीआई की नई कटौती के बाद कर्ज पर ब्याज दर घटकर 7.80 फीसदी हो गई है, जोकि जनवरी से लागू होगी। देश में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एसबीआई द्वारा कर्ज पर ब्याज दर में की गई इस कटौती के बाद मौजूदा आवास ऋण और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) के कर्ज की ईएमआई (मासिक किस्त) में कमी आएगी।
एसबीआई के ईबीआर का निर्धारण भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की प्रमुख ब्याज दर यानी रेपो रेट 5.15 फीसदी और 265 आधार अंक के योग के साथ किया जाता है। साथ ही, बैंक आवास ऋण पर प्रभावी ब्याज दर का निर्धारण करने के लिए 10-15 आधार अंक भी चार्ज करता है।
आरबीआई ने अक्टूबर में रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती कर इसे 5.15 फीसदी कर दिया था। केंद्रीय बैंक द्वारा लगातार पांच बार की गई कटौती के बाद रेपो रेट में 135 आधार अंकों की कमी आई। हालांकि इस महीने की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया।
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि रेपो रेट में जहां 135 आधार अंकों की कटौती की गई वहां खुदरा ऋण पर ब्याज दरों में महज 44 आधार अंकों की कटौती की गई है। (आईएएनएस)
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment