होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
शेयर बाजार सोमवार को नुकसान में रहा। सेंसेक्स 38.88 अंक की गिरावट के साथ 41,642.66 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,474.61 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 9 प्वाइंट नीचे 12,262.75 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,213.25 तक लुढ़का था। विश्लेषकों का कहना है कि छुट्टियों का सीजन होने की वजह से छोटी अवधि में बाजार स्थिर रह सकता है।
सेंसेक्स के 30 में से 12 और निफ्टी के 50 में से 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 7 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.29% लुढ़क गया। दूसरी ओर मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.73% नुकसान में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
| शेयर | गिरावट |
| यस बैंक | 3.79% |
| नेस्ले | 2.41% |
| रिलायंस इंडस्ट्रीज | 1.76% |
| एसबीआई | 1.61% |
| कोल इंडिया | 1.57% |
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
| शेयर | बढ़त |
| जी एंटरटेनमेंट | 3.61% |
| वेदांता | 2.43% |
| मारुति | 1.56% |
| डॉ. रेड्डी | 1.45% |
| एचडीएफसी | 1.16% |
Comments
Post a Comment