होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और निर्देशक फराह खान के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। इन तीनों हस्तियों के खिलाफ पंजाब में शिकायत दर्ज कराई है। इनपर एक शो के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है
इन तीनों ने एक कॉमेडी प्रोग्राम के दौरान ईसाई धर्म को लेकर कुछ शब्द कहे जो लोगों को पसंद नहीं आए। शिकायत में कहा गया है कि जिन शब्दों का इस्तेमाल शो में किया गया उससे धर्म का अपमान है। यह कार्यक्रम क्रिसमस के दिन ही प्रसारित किया गया था।
रवीना, भारती और फराह खान के खिलाफ अमृतसर के अजनाला में शिकायत दी गई है। पुलिस ने वीडियो की जांच करने के बाद ये मामला दर्ज किया। ये मामला IPC की धारा 295-A के तहत ये केस दर्ज किया है।
एसएसपी विक्रम जीत दुग्गल ने इस शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कार्यक्रम की वीडियो के साथ शिकायत दी गई थी, इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने FIR दर्ज की है।
हाल ही में रवीना टंडन अपने एक ट्वीट की वजह से बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। दरअसल उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कार्टून की तस्वीर साझा की। ये तस्वीर सीएए के प्रदर्शन से जुड़ी हुई थी, लेकिन इस तस्वीर में अंग्रेजी में जो संदेश लिखा हुआ था उसमें प्रदर्शन यानी protest और vandalize की स्पेलिंग गलत थी।
वहीं फराह खान को लेकर बीते दिनों चर्चा थी कि वो सलमान खान की जगह बिग बॉस होस्ट करेंगी। दरअसल बिग बॉस का सीजन इस बार बढ़ा दिया गया है, ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान ने पहले से ही अपने डेट्स दे रखी हैं ऐसे में वो शो होस्ट नहीं कर पाएंगे, उनकी जगह फराह खान लेंगी। हांलाकि बाद में ये खबरें अफवाह निकली और बाद में साफ हुआ कि सलमान खान ही पूरे सीजन में होस्ट बने रहेंगे।
Comments
Post a Comment