होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि वह फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मैंने अपने लिए कुछ लक्ष्य तय किए हैं। उनमें से एक है, फिल्मों में काम करना।'
इटली के फुटबॉल क्लब जुवेंटस से खेलने वाले 33 वर्षीय रोनाल्डो का अभी संन्यास का इरादा नहीं है। फुटबॉल को अलविदा कहने के बाद वह अपनी पढ़ाई भी जारी रखना चाहते हैं। रोनाल्डो ने 2018 में जुवेंटस के साथ करार करने से पहले स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के साथ तीन बार चैंपियंस लीग खिताब जीता। वह पांच बार बैलोन डिओर पुरस्कार जीत चुके हैं।
Comments
Post a Comment