होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
उत्तरप्रदेश के कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती फतेहपुर से आई दुष्कर्म की पीड़िता कि गुरुवार सुबह मौत हो गई। कानपुर में उसका इलाज जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुराग सिंह और प्लास्टिक सर्जन डॉ पुष्पेंद्र कनौजिया की देखरेख में चल रहा था।
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि पीड़िता 80 प्रतिशत जली थी। 6 दिनों तक डॉक्टर की टीम ने उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उसे बचा नहीं सके।
डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता अत्याधिक जली हुई थी। धीरे-धीरे उसके अंदरूनी अंगों में सूजन आने लगी। जब उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो फेफड़े में ट्यूब डालकर ऑक्सीजन दी गई थी। उसका चेहरा, छाती, गला समेत लगभग पूरा शरीर जल गया था।
फतेहपुर में 14 दिसंबर को सुबह हुसैनगंज क्षेत्र के एक गांव में दरिंदे ने घर में घुसकर 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी।
चीखते हुए युवती बाहर भागी तो पड़ोसियों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद 80 प्रतिशत झुलसी पीड़िता को एलएलआर अस्पताल (हैलट) कानपुर रेफर किया गया था, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।
Comments
Post a Comment