होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध करना अभिनेता फरहान अख्तर को भारी पड़ गया। तेलंगाना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत हिंदू संगठन' के संस्थापक के तरफ से दी गई है, जिसमें फरहान पर आरोप है कि उन्होंने नागरिकता अधिनियम (citizenship amendment act) के बारे में ट्वीटर पर गलत तथ्य दिए हैं, जिसकी वजह से लोगों के बीच भय फैला है।
सैदाबाद के वकील और संगठन के संस्थापक करुणा सागर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फरहान अख्तर अपनी टिप्पणियों से दलितों, मुस्लिमों और नास्तिक लोगों में भय पैदा कर रहे हैं। फरहान के खिलाफ 121 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना या इसे उकसाना), 121A ( देश के खिलाफ युद्ध की साजिश रचना), 120B (आपराधिक षडयंत्र रचना) और 505 (धर्म के नाम पर दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करना) का केस दर्ज किया गया है
सैदाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और तथ्यों की जांच की जा रही है। साथ ही कानूनी सलाह ली जा रही है कि इस शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है या नहीं।
फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'यहां आपको जानने की जरूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।' इसके साथ ही उन्होंने एक नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) की व्याख्या करने वाली एक तस्वीर भी शेयर की है।
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'मैंने 19 दिसंबर को प्रोटेस्ट मीटिंग करने के लिए एक मैसेज पोस्ट किया था। इसके साथ ही एक ग्राफिक भी शेयर किया था। इस ग्राफिक पर इंडिया का मैप गलत है। कश्मीर का हर इंच और भाग इंडिया का पार्ट है और मैं गलत मैप को रिजेक्ट करता हूं। मुझे खेद है कि इसे मैंने पहले नहीं देखा इसलिए लिए मैं माफी मांगता हूं।'
Comments
Post a Comment