होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
ताजमहल पर मैग्नेटिक कॉइन (प्रवेश के लिए मिलने वाला सिक्का) के लिए पर्यटकों को अब इंतजार नहीं करना होगा। पिछले दिनों आई समस्या के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने 15 हजार मैगनेटिक कॉइन मंगाए हैं।
पर्यटन सीजन में हर रोज हजारों पर्यटक ताज के दीदार को आ रहे हैं। शनिवार और रविवार को भीड़ अधिक रहने पर यहां व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। प्रवेश के लिए मिलने वाले मैग्नेटिक कॉइन की कमी के चलते पर्यटकों को काफी इंतजार करना पड़ रहा था।
दरअसल, स्मारक में प्रवेश के लिए पर्यटकों की संख्या के अनुरूप मैगनेटिक काइन नहीं थे। ऐसे में जब दूसरे पर्यटक स्मारक से बाहर निकल आते तो उनके कॉइन एकत्रित करके उन्हें रिचार्ज करने के बाद प्रवेश के लिए दूसरे पर्यटकों दिए जाते हैं। कई बार हंगामे की स्थिति भी बन गई।
स्मारक के अंदर पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए टर्न स्टाइल गेट की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके लिए पर्यटकों को मैगनेटिक कॉइन दिया जाता है।
यह तीन घंटे के लिए मान्य होता है। इस अवधि में पर्यटक को स्मारक से बाहर निकलना होता है। यदि इसके बाद भी वह स्मारक में ही रहता है तो उसे इसे रिचार्ज कराना होगा।
यह तीन घंटे के लिए मान्य होता है। इस अवधि में पर्यटक को स्मारक से बाहर निकलना होता है। यदि इसके बाद भी वह स्मारक में ही रहता है तो उसे इसे रिचार्ज कराना होगा।
Comments
Post a Comment