होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका सहानी (22) ने शनिवार को परीक्षा के बाद अपने कमरे में आकर फांसी लगा ली। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के पास से उसका मोबाइल मिला है।
माना जा रहा है कि फांसी लगाते वक्त वीडियो कालिंग की गई है या वीडियो बनाया गया। पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर पारा विभूति सिंह ने बताया कि मूलता महाराष्ट्र मलाड मुंबई की रहने वाली प्रियंका सहानी पुनर्वास विवि से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। वह मोहान रोड पारा स्थित मॉडल सिटी में बृजराज यादव के यहां किराये पर रहती थी।
मकान मालिक के मुताबिक, शनिवार को परीक्षा देने के बाद वह दोपहर 12 बजे कमरे में आई। काफी देर बाद उसके परिवारीजनों का मकान मालिक के पास फोन आया कि प्रियंका फोन नहीं उठा रही है। बात करा दीजिए। तब वह ऊपर गए और प्रियंका को बुलाया। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांका तो प्रियंका दरवाजे की ग्रिल में दुपट्टे से लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर प्रियंका का शव उतारा और उसके पास से मोबाइल मिला।

वीडियो में कैद हो सकता है फांसी लगाने का सीन
पारा थाना पुलिस अनुमान लगा रही है कि छात्रा का मोबाइल उसके पास से ही मिला है। पुलिस का अनुमान है कि प्रियंका ने किसी से बात करते हुए फांसी लगा ली या फिर वीडियो बनाते हुए फांसी लगाई है।
पुलिस का कहना है कि मोबाइल आफ है। चार्ज कर मोबाइल आन करने का प्रयास किया, लेकिन पैटर्न लॉक होने से मोबाइल नहीं खुला। पुलिस के मुताबिक, परिवारीजनों के आने के बाद ही सुसाइड के कारण स्पष्ट हो पाएगा।
घटना का कोई कारण पता नहीं चला
छात्रा विवि से बाहर रहती थी, देर शाम उसके सुसाइड की सूचना मिली। छात्रा अपनी सेमेस्टर फीस नहीं जमा कर सकी थी। उसके प्रत्यावेदन पर उसे छूट देते हुए परीक्षा में शामिल किया गया था। वह पेपर देकर सकुशल वापस लौटी थी। घटना का कोई कारण नहीं पता चला है। छात्रा के परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है। स्थानीय अभिभावक मौके पर पहुंच गए थे। - प्रो. वीके सिंह, प्रॉक्टर, पुनर्वास विवि

पिछले साल बीएड छात्रा ने किया था सुसाइड
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अप्रैल 2018 में बीएड की छात्रा पारुल सिंह ने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया था। उस समय विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रा को कम नंबर देने व यहां-वहां भटकाने का और समय पर इलाज न मिलने का आरोप छात्रों ने लगाया था।
जिसे लेकर उन्होंने हंगामा भी किया था। इसके बाद छात्रावास के स्टाफ पर कार्रवाई भी की गई थी। अब विश्वविद्यालय की एक अन्य छात्रा द्वारा सुसाइड किए जाने से विद्यार्थी भी काफी सदमे में हैं।

Comments
Post a Comment