होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि यह प्रतिमा लोकभवन में बैठे लोगों को सुशासन की प्रेरणा देगी। अनावरण के बाद पीएम मोदी अटल जी की प्रतिमा को कुछ पलों के लिए निहारते ही रह गए।
अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती है। भाजपा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास किया।
इस मौके पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अटलजी हमेशा ही राष्ट्रहित को पार्टी हित से ऊपर रखते थे। यहां तक कि 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्घ में भारत को मिली जीत पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी कहते थे कि सत्ता का खेल तो चलेगा। पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी मगर ये देश रहना चाहिए। इस देश का लोकतंत्र रहना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी की प्रतिमा बेहद भव्य है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।
लोकभवन में लगी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा।
Comments
Post a Comment