होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
दिल्ली में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 20 किलो कोकीन जब्त की है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कीमत की जब्त की गई कोकीन है। यह कोलंबियन कोकीन थी। इस गिरोह की किंगपिन इंडोनेशिया की एक महिला थी जिसे दिल्ली-एनसीआर से गिरफ्तार किया गया है। क्रिसमस और नए साल से पहले वह शहर में ड्रग तस्करी की फिराक में थी।
इस मामले में दो नाइजीरियाई और एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर एनसीबी के डायरेक्टर राकेश अस्थाना की अगुवाई में ऑपरेशन चलाया गया। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भी अपने देश में 55 किलो कोकीन जब्त किया है।
एनसीबी (नॉर्दर्न रीजन) के एसके झा ने कहा, 'एनसीआर की अलग-अलग जगहों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मोनिका रेनहार्ट नाम की महिला को वसंतकुंज के ऐंबियंस मॉल से गिरफ्तार किया गया है।' भारत में इस तस्करी गैंग के प्रमुख आरोपियों में अक्षिंदर सिंह सोढ़ी नाम का शख्स भी शामिल है। मुंबई में डीआरआई द्वारा पकड़े गए गैंग में भी वह शामिल था।
एनसीबी (नॉर्दर्न रीजन) के एसके झा ने कहा, 'एनसीआर की अलग-अलग जगहों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मोनिका रेनहार्ट नाम की महिला को वसंतकुंज के ऐंबियंस मॉल से गिरफ्तार किया गया है।' भारत में इस तस्करी गैंग के प्रमुख आरोपियों में अक्षिंदर सिंह सोढ़ी नाम का शख्स भी शामिल है। मुंबई में डीआरआई द्वारा पकड़े गए गैंग में भी वह शामिल था।
यह ऑपरेशन कई महीने से चल रहा था। सोढ़ी ने ही इंडोनेशिया की महिला मोनिका के बारे में जानकारी थी। सोढ़ी ने यह भी बताया कि गैंग के सदस्यों ने एक कंपनी भी रजिस्टर करवाई थी जिसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे। मोनिका जिस शख्स को रिपोर्ट करती है वह भारतीय मूल का कनाडा का नागरिक है। उसका कोलंबिया और ब्राजील में ड्रग तस्करी का रैकेट है।
सोढ़ी ने बताया कि अपने आदमी को डिलिवरी के लिए भेजने से पहले उस इलाके की रेकी कराई जाती थी। गैंग के लोग एक दूसरे का वास्तविक नाम भी नहीं जानते थे। पुलिस ने बताया कि कि तस्कर कोकीन गाजियाबाद से कहीं और ले जाने की फिराक में थे। सोढ़ी ने पूछताछ से एक दिन पहले ही रामकेश सिंह को कोकीन से भरा बैग दिया था।
Comments
Post a Comment