दिल्ली के दो और मेट्रो स्टेशन मंडी हाउस और वसंत विहार बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों के कोई दरवाजे नहीं खुलेंगे और न ही यहां कोई ट्रेन रुकेगी। हालांकि मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पहले से बंद हैं ये स्टेशन- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन। हालांकि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर गाड़ियों का इंटरचेंज जारी रहेगा
मंडी हाउस में भी पहुंचे सैकड़ों प्रदर्शनकारी
कम्यूनिस्ट पार्टी की तरफ से मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक विरोध मार्च करने की अपील दिल्ली पुलिस द्वारा ठुकराए जाने के बाद भी सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी मंडी हाउस पर जुट गए हैं। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस बस में भर कर ले गई।
धारा 144 के बावजूद लाल किले पर जुटे सैकड़ों प्रदर्शनकारी
लाल किले पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन के चलते सुबह से ही धारा 144 लगा दी गई है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी यहां जुट चुके हैं। कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
यहां दिल्ली पुलिस ने लाल किला के पास विरोध करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को एक एक कर हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी है।
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने आज शहर में होने वाले प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों के नाम हैं- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन। हालांकि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर गाड़ियों का इंटरचेंज जारी रहेगा।
लाल किले के आसपास धारा 144 लागू
दिल्ली पुलिस ने आज जगह-जगह होने वाले प्रदर्शनों के चलते लाल किले के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत प्रभावित इलाके में 4 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते।
Comments
Post a Comment