होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
दिसंबर आ गया है और इसी के साथ ही शुरू हो गया है साल के आखिरी दिनों का काउंटडाउन। बहुत लोगों ने तो अभी से प्लान कर लिया होगा कि नये साल का जश्न कैसे मनाया जाए। कोई कहीं घूमने की सोच रहा होगा तो कोई पार्टी करने के बारे में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जहां की परंपराएं बेहद अजीब है। जिनको सुनकर कभी आपको हंसी आएगी तो कभी आश्चर्य होगा। तो चलिए जानें उन देशों के बारे में जहां मनाई जाती है अजीब परंपराएं।
डेनमार्क

कभी आपके हाथ से एक क्रॉकरी टूट जाती है तो कितना दुख होता है। और बचपन में तो कितनों को इसके लिए मार भी पड़ी होगी। लेकिन ये जान कर आप चौंक जाएंगे कि डेनमार्क में नये साल पर लोग अपने घर के पुराने और बेकार बर्तनों को अपने पड़ोसी के दरवाजे पर तोड़ देते हैं। इसके साथ ही ये पता चलता है कि नये साल की सुबह पर जिसके दरवाजे पर जितना ज्यादा टूटे बर्तनों का मलबा होगा वो उतना ही ज्यादा सबके बीच लोकप्रिय होगा।
चीन

नये साल के मौके पर तो हर कहीं पार्टी होती है और लोग जश्न मनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीन में नये साल का जश्न कैसे मनाते हैं? चीन में नये साल के मौके पर लोग एक लाल लिफाफे में अपने से छोटे को पैसे देते हैं। इसके साथ ही चीन में पटाखें जलाने का भी रिवाज है। चाइनीज लोगों का विश्वास है कि पटाखे जलाने और इसके शोर से बुरी शक्तियां दूर होती हैं।
रूस

रूस में तो नये साल को मनाने का तरीका बिल्कुल ही अलग होता है। यहां पर नये साल की किसी विश को लोग एक कागज पर लिखते हैं और फिर इसे जला देते हैं। इसके साथ ही घड़ी में बारह बजने से पहले ही अपने शैंपेन के गिलास में से एक बूंद जमीन में गिराकर उसे पीना रहता है।
जापान

जापानी लोगों की सभ्यता और संस्कृति बिल्कुल ही अलग है। यहां पर नये साल को ओमिसाका के नाम से जाना जाता है। जापान में बौद्ध मठों में घंटियां बजाई जाती हैं वो भी ठीक 108 बार। कहा जाता है कि 108 नंबर इंसानों की इच्छाओं का है और ऐसा करने से नकारात्मक भावनाएं दूर जाती हैं।
थाईलैंड
थाईलैंड में तो नये साल का जश्न मनाने के लिए बहुत तरह से पार्टी की जाती है। थाईलैंड में तो समुंदर के किनारे लोग पार्टी करने और नये साल का जश्न मनाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थाईलैंड में एक दूसरे के ऊपर पानी फेंककर नये साल का जश्न मनाया जाता है। थाईलैंड की सड़कों पर लोग भरी हुई बाल्टी के साथ घूमते हुए नजर आ जाएंगे ताकि एक दूसरे के ऊपर पानी फेंक सकें।
Comments
Post a Comment