होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
मुजफ्फरनगर बवाल के संबंध में अब तक 48 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें थाना सिविल लाइंस में रविवार देर शाम तक कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें 20 लोग मुजफ्फरनगर जनपद और 12 आरोपी गैर जनपद के शामिल हैं। इनमें से एक मध्य प्रदेश के भोपाल और एक लेह-लद्दाख के कारगिल का भी रहने वाला है।
इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने भी 16 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बाहरी लोगों में भोपाल, सुल्तानपुर, लेह लद्दाख, कारगिल, सहारनपुर, मेरठ और शामली के लोग शामिल है। इनमें अधिकांश मदरसों के छात्र है और शादात हास्टल में रह रहे थे। पुलिस का दावा है कि इनको मौके से पकड़ा गया है।
एसओ सिविल लाइंस समयपाल अत्री ने बताया कि जो 12 आरोपी गैर जनपद के गिरफ्तार हुए हैं, उन्हें बवाल के समय अलग-अलग स्थानों पर मौके से रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय उक्त सभी के हाथों में ईंट के टुकड़े, पत्थर या फिर डंडे भी बरामद किए गए थे।
गैर जनपद के सभी आरोपियों की उम्र 18 से 22 साल के बीच है, जो जनपद में ही किसी न किसी मदरसे में रह रहे थे और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा पहुंचे थे। इन सभी आरोपियों को अन्य के साथ ही जेल भेज दिया गया है।
जनपद में जो भी बाहर से छात्र मदरसे या अन्य शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए आते हैं, उन सभी का ब्योरा एलआईयू के माध्यम से समय-समय पर अपडेट किया जाता है। सभी की जांच-पड़ताल भी की जाती रही है। सीएए को लेकर शुक्रवार को जो बवाल हुआ, उसमें शामिल होने के लिए एक अलग तरीके की धर्म आधारित अपील की गई थी, जिसमें फंसकर शहर के आर्यसमाज रोड स्थित सादात हॉस्टल से भी छात्र विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंच गए थे। हॉस्टल के जो 12 छात्र जेल भेजे गए हैं, उनकी उपद्रव में भूमिका पाई गई है। इससे पहले करीब 40 छात्रों को सादात हॉस्टल से हिरासत में लिया गया था, जिनमें से 28 को जांच में बेकसूर पाए जाने के बाद छोड़ भी दिया गया था
ये हुए बाहरी लोग गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन पुलिस ने जिन बाहरी लोगों को हिंसा के दौरान गिरफ्तार किया उनमें हुसैन अली निवासी जयहिंद नगर, थाना बरखेड़ा भोपाल, मध्यप्रदेश, मोहम्मद अली निवासी मोहल्ला थंग शांकू, कारगिल, लेह-लद्दाख, महमूद उल हसन निवासी डीबा थाना शाहगंज, जनपद सुल्तानपुर, अब्बास रजा निवासी हुसैनाबाद, थाना कोतवाली गंज, जिला मऊ, शुएब निवासी मोहल्ला अली, जिला सहारनपुर, कुमैल अब्बास निवासी गांव हुसैनपुरा, थाना गंगोह, सहारनपुर, शमीम अब्बास निवासी हलवाना, थाना गंगोह, सहारनपुर, अदनान निवासी मोहल्ला उमर नगर, लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ, जव्वाद अली निवासी जैदी फार्म, थाना नौचंदी, मेरठ, मिल्हाल निवासी धौलड़ी, थाना जानी, जिला मेरठ, मारूफ निवासी हर्रा खिवाई, थाना सरधना, मेरठ, सैयद कमर अब्बास निवासी गंगेरू, थाना कांधला, जनपद शामली हैं।

Comments
Post a Comment