होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ बयान
झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मामले की रिपोर्ट मांगी है।
आयोग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस मामले की शिकायत मिलने पर आयोग ने राज्य के सीईओ से गांधी के विवादित बयान के बारे में घटनाओं की सिलसिलेवार जानकारी मांगी है। अधिकारी ने बताया कि इसमें सीईओ को बताना होगा कि राहुल गांधी ने कब, कहां और किस संदर्भ में उक्त बयान दिया था।
आयोग ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अगुवाई वाले भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी द्वारा झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में भारत को 'रेप इन इंडिया' कहे जाने की शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। आयोग के अधिकारी ने बताया कि शिकायत में उल्लिखित घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राहुल के रेप इन इंडिया बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग के पास शिकायत की। जिसपर आयोग ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से जवाब मांगा है। राहुल ने झारखंड के गोड्डा में 12 दिसंबर को यह बयान दिया था।

राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह की शिकायत
वहीं राहुल गांधी के खिलाफ एक स्थानीय भाजपा नेता मुकेश राजावत ने शुक्रवार को जिला अदालत में राजद्रोह की शिकायत दर्ज कराई है। सिसोदिया ने बताया कि इस शिकायत में गांधी के रेप इन इंडिया वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 124-ए (राजद्रोह) और अन्य सम्बद्ध धाराओं में मुकदमा चलाये जाने की अपील की गई है।
Comments
Post a Comment