होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इनमें रांची, कांके, हटिया, रामगढ़ और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक, जबकि शेष इलाकों में शाम तीन बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। सुबह नौ बजे तक 13.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि सभी 17 सीटों पर सुबह नौ बजे तक तेजी से 13.05 प्रतिशत मतदान हुआ है और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं है।
उन्होंने बताया कि नौ बजे तक कोडरमा में 10.20, बरकट्ठा में 15.90, बरही में 13.08, बड़कागांव में 13.70, रामगढ़ में 17.03, मांडू में 14.20, हजारीबाग में 10.27, सिमरिया में 13.77, धनवार में 7.57, गोमिया में 13.02, बेरमो में 12.75, ईचागढ़ में 14.11, सिल्ली में 16.35, खिजरी में 16.25, रांची में 10.64, हटिया में 11.40 और कांके में 13.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सबसे पहले मतदान करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और रांची की झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी महुआ माझी शामिल थीं। धनवार में झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सुबह ही वोट डाल दिया। वहीं हजारीबाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने मतदान किया।
तीसरे चरण में रांची से शहरी विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कोडरमा से मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
बेरमो सीट पर कांग्रस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह का मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक योगेश्वर महतो से हो रहा है। विभिन्न बूथों पर मतदाताओं को मतदान की वास्तविक स्थिति बताने के लिए बूथ एप जारी किया गया है।
इस चरण के चुनाव में जिन 17 सीटों पर मतदान हो रहा हैं उनमें दो सीटें अनुसूचित जाति तथा एक आदिवासी समुदाय के लिए सुरक्षित है तथा शेष 14 सीटें अनारक्षित हैं। इस दौर के चुनाव में जहां झारखंड विकास मोर्चा सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं भाजपा सिर्फ 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विनय कुमार ने बताया कि अब शेष सीटों के लिए चौथे चरण में 16 दिसंबर को और पांचवें चरण में 20 दिसंबर को मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि लगभग 40 हजार मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। 96 दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से पहुंचाया गया है। सुरक्षा कारणों से दस मतदान केन्द्रों का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है

Comments
Post a Comment