जयपुर कमिश्नरेट की सीआईयू और नॉर्थ जिला पुलिस ने रविवार को विद्याधर नगर थाना इलाके में लाइब्रेरियन परीक्षा का पेपर आउट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आधा दर्जन लोगों को राउंडअप किया गया है। गिरोह में कई युवतियाें के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार सीआईयू टीम को लाइब्रेरियन परीक्षा का पेपर आउट होने की सूचना मिली थी। इस पर विधाधर नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर सीआईयू टीम ने बियानी कॉलेज के पास आर आर हॉस्टल पर छापा मारा। वहीं अचानक पुलिस की रेड पर आर आर हॉस्टल में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम को मौके से हूबहू लाइब्रेरियन परीक्षा का पेपर और प्रिंटर बरामद हुआ है। वहीं पेपर मुहैया कराने में एक बड़े कोचिंग सेंटर का हाथ होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन लोगों को राउंडअप किया है। सीआईयू और नॉर्थ जिला पुलिस संयुक्त रूप से आरोपित लोगों से पूछताछ कर रही है। एडिशनल कमिश्नर अशोक गुप्ता के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment