होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
जमैका की टोनी एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में भारत का भी बोलबाला रहा। भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं। सुमन ने मिस वर्ल्ड एशिया 2019 का ताज अपने नाम किया है
सुमन राव का जन्म 23 नवंबर 1998 को उदयपुर, राजस्थान के पास औदना गांव में हुआ था। उनके पिता रतन सिंह राव, जौहरी हैं, जबकि मां सुशीला कुंवर राव गृहिणी हैं। उनके दो भाई हैं, जितेंद्र और चिराग। सुमन जब एक साल की थीं, तब उनका परिवार मुंबई आ गया था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नवी मुंबई के महात्मा स्कूल ऑफ एकेडमिक्स एंड स्पोर्ट्स से की है और अब वो मुंबई विश्वविद्यालय से एकाउंटेंसी का कोर्स कर रही हैं। इसके साथ ही सुमन एक प्रशिक्षित कथक डांसर भी हैं।
2018 में सुमन राव ने मिस नवी मुंबई प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां वो फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने फेमिना मिस राजस्थान 2019 के खिताब के लिए ऑडिशन दिया, जो उन्होंने जीत लिया था।
सुमन ने फेमिना मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था। 15 जून 2019 में उन्हें मिस इंडिया का ताज पहनाया गया। 69वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के टॉप 5 में जगह बनाने के बाद देश के कोने कोने से लोग सुमन राव को बधाईयां दे रहे हैं।
मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में सुमन ने अपनी समझदारी की परिचय दिया। ब्यूटी विद अ परपस सेगमेंट में उन्होंने आदिवासी महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता के जरिए उनकी मदद करने की पहल की थी। टाइम्स नाउ के मुताबिक, सुमन प्रिंसेस दीयाकुमारी फाउंडेशन के साथ जुड़ीं हैं। जो महिलाओं को हाथ से बने सजावटी हस्तशिल्प, सहायक उपकरण और आभूषण बनाने में मदद करती है।
Comments
Post a Comment