होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर अभिनेता जावेद जाफरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अपने बेबाक विचारों के लिए मशहूर जावेद इस वीडियो में CAA का विरोध करते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो में मोदी सरकार पर हमला बोला है।
वीडियो में जावेद जाफरी कह रहे हैं- तुम हिंदू मुसलमानों को लड़ाने में लगे हो। ये खेल बंद करो। आगे बात करो क्या करना है। रोटी दो, कपड़ा दो, मकान दो, इसके बारे में बात करो। पहले कहते थे कांग्रेस भ्रष्टाचारी पार्टी है। चलो मान लिया। आप क्या कर रहे हैं?
उन्होंने कहा- आपने कहा था हम स्कूल बनाएंगे, शिक्षा देंगे, बेरोजगारी कम करेंगे। वो बात नहीं करते आप। आप ये बोलते हैं मंदिर यही बनाएंगे और कुछ है नहीं क्या बनाने के लिए, मुल्क को बनाओ। ये जो नागरिकता संशोधन कानून है बहुत खतरनाक है।उन्होंने कहा- अंबेडकर के संविधान के खिलाफ है ये नागरिकता संशोधन कानून। किसी और को बेवकूफ बनाओ। लोग भूखे मर रहे हैं। नौकरी नहीं है लोगों के पास। ये बहुत बड़ा गेम है। उन्होंने राहत इंदौरी का एक शेर भी पढ़कर सुनाया- लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में, यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है, जो आज साहिबे मसनद हैं कल नहीं होंगे, किराएदार हैं जाती मकान थोड़ी है, सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है'।
बता दें जावेद जाफरी ने आज ही ट्वीट कर बताया है कि वह सोशल मीडिया को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'नफरत और ट्रोलिंग को और नहीं झेल सकता। स्थिति सुधरने तक सोशल मीडिया से जा रहा हूं। आशा करता हूं कि चीजें जल्दी ठीक होंगी, इंशाअल्लाह. भारत पहले है, जय हिंद।'
Comments
Post a Comment