Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

एक और साल किसानों की मायूसी का




 

साल खत्म होने को है। हालांकि किसानों को अपने बेहतर भविष्य की काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब जबकि 2019 इतिहास का हिस्सा बनने जा रहा है, कृषक समुदाय अब भी अपनी खेती की लागत को वसूलने के लिए जूझ रहा है। कुछ फसलों को छोड़कर बाकी सभी फसलों की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। कृषि संकट के साथ खेत मजदूरों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। कृषि मजदूरी पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच गई।
 

लगभग दो दशक से वास्तविक कृषि आय में गिरावट आई है। यह निराशाजनक प्रवृत्ति 2019 में भी जारी रही। जब देश का लगभग 42 फीसदी हिस्सा अप्रैल में भयंकर सूखे की चपेट में था, तो मुझे लगा कि सूखे के कारण किसानों की दुर्दशा लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक बड़ा मुद्दा बनेगी। लेकिन महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में छिटपुट चर्चा को छोड़कर इस बढ़ते कृषि संकट पर कोई खास राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं हुई।

भयंकर सूखे के बाद अनियमित मानसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर फसलों को बर्बाद किया। इतना ही नहीं, तीन साल के लगातार सूखे के बाद अगस्त में महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। फिर भी वर्ष 2018-19 में खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 28.13 करोड़ टन हो गया, जो इससे पहले के पांच वर्षों (2013-14 से 2017-18) के औसत खाद्यान्न उत्पादन से 1.56 करोड़ टन ज्यादा है। हालांकि रिकॉर्ड फसल उत्पादन के युग में भी खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि किसानों को उच्च आय देने में विफल रही। नीति आयोग के अनुसार, पिछले दो वर्षों में वास्तविक कृषि आय में वृद्धि शून्य के करीब रही है। और इससे पहले 2011-12 से 2015-16 के दौरान वास्तविक कृषि आय में वृद्धि प्रति वर्ष आधा फीसदी से भी कम रही।

यह भारतीय कृषि का मजाक है, जो स्पष्ट रूप से खेती की बारहमासी उपेक्षा की ओर इशारा करता है। किसी भी तरह से कृषि को एक गैर-आर्थिक गतिविधि माना जाता है, जिसे किसी तरह सब्सिडी देकर बचाया जा रहा है। प्रमुख आर्थिक सोच का उद्देश्य आबादी के एक बड़े हिस्से को ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्रों में भेजना है, जिसे सस्ते श्रम की आवश्यकता है। ऐसे में कृषि की उपेक्षा त्रुटिपूर्ण अर्थशास्त्र का स्वाभाविक परिणाम है। वर्ष 2011-12 से 2017-18 के बीच कृषि में सार्वजनिक क्षेत्र का निवेश जीडीपी का 0.3 से 0.4 फीसदी रहा है, जबकि लगभग 50 फीसदी आबादी खेती में संलग्न है।

दुर्भाग्य से जिस बात का एहसास नहीं किया जा रहा है, वह यह कि बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर है और अर्थव्यवस्था में मंदी का दौर चल रहा है। ऐसे में कृषि को मजबूत करना ही ग्रामीण खर्च में बढ़ोतरी का एकमात्र उपाय है, जिससे अधिक मांग पैदा होती है, जो राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के पहिये को गति देती है। यदि किसान को हर फसल से केवल लाभ हो, तो कृषि क्षेत्र की तस्वीर हमेशा के लिए बदल जाएगी। और अगर खेती एक बार लाभप्रद हो गई, तो शहरों से बेरोजगार युवाओं का बड़ा हिस्सा ग्रामीण इलाकों में लौटकर कृषि कार्य में लग जाएगा। मैंने अक्सर कहा है कि कृषि में भारत की शिथिल अर्थव्यवस्था में जान फूंकने की क्षमता है।

पिछले दो दशकों में कृषि आय में लगातार गिरावट 2017-18 के उपभोक्ता खर्च सर्वे रिपोर्ट में भी उजागर हुई, जिसे सरकार ने दबा दिया। वह रिपोर्ट बताती है कि औसत ग्रामीण परिवार में भोजन पर खर्च प्रतिमाह 580 रुपये है, जो प्रति दिन करीब 19 रुपये बैठता है। इसे 2019 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स के निष्कर्षों के साथ देखें, जिसमें 117 देशों में भारत 102 वें स्थान पर है, और सोचें कि 60 करोड़ लोग कृषि पर निर्भर हैं, तो घटती कृषि आय और घटते घरेलू खाद्य उपभोग के बीच संबंध और भूख के चिंताजनक स्तर को समझना आसान हो जाता है। इसलिए चुनौती ग्रामीण घरेलू उपभोग को बढ़ाना है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और गैर-कृषि क्षेत्र में आय सृजन पर ध्यान केंद्रित करने पर निर्भर करता है।

वर्ष 2019 के अंतरिम बजट में किसानों को हुए नुकसान को आंशिक रूप से दूर करने के लिए प्रत्यक्ष आय सहायता प्रदान करने के लिए प्रयास किया गया था, जिसके बारे में मैं वर्षों से कह रहा था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक भूस्वामी किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये देने का प्रावधान किया गया था। भले ही इससे किसानों को प्रति माह 500 रुपये का न्यूनतम समर्थन ही मिलता है, लेकिन वास्तव में यह नीतिगत योजना में एक बड़ा बदलाव है, जो कृषि में समर्थन के लिए 'मूल्य नीति' से 'आय नीति' की ओर बढ़ रहा है। मंदी के दौर में उद्योगों को प्रोत्साहन देने के बजाय, जिसमें 1.45 लाख करोड़ रुपये की कॉरपोरेट टैक्स छूट, बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के लिए 75 हजार करोड़ रुपये और रियल एस्टेट को 25,000 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पैकेज शामिल है, अगर गरीबों के हाथ में और अधिक धन दिया जाए, तो वास्तव में मांग बढ़ सकती है। यह तभी संभव है, जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मनरेगा को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाए, क्योंकि ये दो ऐसे नीतिगत हस्तक्षेप हैं, जो बदलाव ला सकते हैं।

मेरा सुझाव है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 1.50 लाख करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पैकेज दिया जाए, जिससे किसानों को प्रति वर्ष 18,000 रुपये या प्रति माह 1,500 रुपये का प्रत्यक्ष समर्थन मिल सके। इसके अलावा इस योजना को इस तरह विस्तृत करने की जरूरत है, ताकि अनुमानित 40 फीसदी बटाईदार किसान भी इसके दायरे में आ सकें। मनरेगा के लिए भी आवंटन बढ़ाया जाना चाहिए, साथ ही इसे प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए, तभी प्रोत्साहन का फायदा उन लोगों को मिल सकेगा, जिन्हें इसकी वास्तव में जरूरत है। इसके साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास में कई सुधार करने होंगे, तभी ग्रामीण खर्चों में देश को पुनरुत्थान दिखाई देगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कॉरपोरेट जगत टैक्स में कटौती का इंतजार कर सकता है, लेकिन गरीब लोग इंतजार नहीं कर सकते।

 




 

 


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...