कॉमेडी शो के दौरान ईसाई समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन और निर्माता-निर्देशक फराह खान ने माफी मांग ली है। विवाद बढ़ता देख रवीना ने ट्वीट किया है, 'हमारा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। अगर किसी को ठेस लगी है तो हम माफी मांगते हैं।' इस बीच निर्माता-निर्देशक फराह खान ने भी इस मामले में माफी मांग ली है, लेकिन कॉमेडियन भारती सिंह की तरफ से इस मामले में अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है।
इस दौरान ईसाई समुदाय की तरफ से रवीना, फराह और भारती के पुतले फूंकते हुए पंजाब में जगह-जगह प्रदर्शन किये गए। पंजाब भंडारण निगम के चेयरमैन राजकुमार वेरका ने इन तीनों बॉलीवुड कलाकारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस बीच अजनाला पुलिस स्टेशन में ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर इन तीनों को पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि फराह खान के टीवी शो 'बैक बेंचर्स' में भारती सिंह और रवीना टंडन को एक अंग्रेजी अक्षर की स्पेलिंग लिखने के लिए कहा गया था। यह शब्द पवित्र बाइबल से लिया गया था। भारती सिंह इसका अर्थ नहीं जानती थी. उन्होंने अपनी तरफ से ही इसका मतलब बताते हुए मजाक उड़ाया था। रवीना टंडन और फराह खान पर आरोप है कि उन्होंने इसके लिए भारती को रोका नहीं, बल्कि खुद भी मजाक में शामिल हो गई थीं।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment