बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं
दबंग के कलेक्शन पर क्या बोले सलमान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान कान की फिल्म दबंग 3 हाल ही में रिलीज हुई थी। लेकिन ये फिल्म सलमान और बाकी टीम की उम्मीदों पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुताबिक खरी नहीं उतरी। इस पर अब सलमान खान का भी बयान सामने आया है। सलमान ने कहा कि, 'उत्तर भारत में धारा 144 लगाई गई थी और इसकी वजह से कलेक्शन कम हुआ है, लेकिन वो फिल्म देखने के लिए जरूर जाएंगे। मेरा मतलब है पहले उनकी सुरक्षा जरूरी और उसके बाद दबंग-3 आती है। वहीं दूसरे राज्यों में हमनें अच्छा प्रदर्शन किया है।' बता दें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 20 दिसंबर को रिलीज हुई है। लेकिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की।
Comments
Post a Comment