होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
डिग्री कॉलेज बिलासपुर की बीटेक की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज की तीसरी मंजिला से कूद गई। इस हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि छात्रा ने अभी इस हादसे के संबंध में पुलिस को कोई बयान नहीं दिया, जबकि इस संबंध में अन्य लोगों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार करीब 10:45 बजे क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका ने छात्रा से कोई सवाल पूछा। छात्रा ने कहा कि उसे नहीं पता। इस पर शिक्षिका ने पूछा कि तुम तनाव में क्यों हो। अगर कोई परेशानी है तो तुम क्लास से बाहर जा सकती हो। इसके बाद छात्रा क्लास से बाहर आ गई और करीब एक घंटे बाद कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि छात्रा हादसे से पहले देर तक रोती रही।
जानकारी के अनुसार करीब 10:45 बजे क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका ने छात्रा से कोई सवाल पूछा। छात्रा ने कहा कि उसे नहीं पता। इस पर शिक्षिका ने पूछा कि तुम तनाव में क्यों हो। अगर कोई परेशानी है तो तुम क्लास से बाहर जा सकती हो। इसके बाद छात्रा क्लास से बाहर आ गई और करीब एक घंटे बाद कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि छात्रा हादसे से पहले देर तक रोती रही।
विद्यार्थियों और स्टॉफ ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल बिलासपुर लाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। कॉलेज प्राचार्य राम कृष्ण शर्मा ने बताया कि अगर किसी शिक्षक के कारण छात्रा तनाव में थी तो इस पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि छात्रा कॉलेज की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने से जख्मी हुई है। उसको आईजीएमसी रेफर किया गया है। छात्रा कोई बयान देती है तभी पूरा मामला साफ हो पाएगा।
Comments
Post a Comment