होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
उत्तरी चीन के मंगोलिया के स्वात्तशासी क्षेत्र के गेन्हे शहर में 2019 की चाइना पोल ऑफ कोल्ड मैराथन में करीब 1500 धावक दौड़े। बुधवार को रेस के दौरान यहां का तापमान माइनस 52 डिग्री सेल्सियस था। इसलिए बर्फीले मैदान में रेस के दौरान धावकों के चेहरे और शरीर पर बर्फ की पर्त जम गई। ठंड से बचने के लिए धावकों ने मोटे कपड़े पहने थे और पूरे चेहरे को मास्क से कवर किया था।
आयोजकों के मुताबिक, यह इलाका बर्फीले मैदान के नाम से जाना जाता है। चाइना कोल्ड पोल मैराथन हर साल होती है। 2019 की मैराथन में शामिल प्रतिभागियों में स्थानीय और दूसरे देशों से लोग पहुंचे। रेस में शामिल सभी धावक पहले 40 डिग्री तक के तापमान में दौड़ने के अनुभवी थे। गेन्हे चीन का सबसे ठंडा शहर है, यहां अधिकतम तापमान माइनस 58 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
Comments
Post a Comment